Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की मौत के वक्त कहां थीं अपर्णा यादव? पति से चला रहा विवाद!
Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को 38 वर्ष की आयु में निधन हो जाने की वजह से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है। BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक को बुधवार सुबह करीब 6 बजे इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई ये प्रश्न कर रहा है कि आखिर इस वक्त अपर्णा यादव हैं कहां और वो क्यों अपने पति के अंतिम वक्त में साथ नहीं थीं?

तो आपको बता दें कि अपर्णा लखनऊ में नहीं बल्कि दिल्ली में थीं और पति प्रतीक के मौत की खबर पाते ही वो लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपर्णा के भाई अमन ही प्रतीक को अस्पताल लेकर गए थे।
घर के किचन में अचेत पाए गए थे Prateek Yadav
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक प्रतीक को सुबह लखनऊ स्थित उनके घर के किचन में अचेत अवस्था में पाया गया था। जिसके बाद डॉक्टरों को बुलाया गया लेकिन डॉक्टरों को उनकी हालत गंभीर लगी और कहा कि इन्हें अस्पताल ले चलो।
अपर्णा के भाई अमन बिष्ट ही प्रतीक को लेकर पहुंचे अस्पताल
जिसके बाद अमन बिष्ट ही उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, उनका पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित समाजवादी पार्टी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुलायम की दूसरी पत्नी के बेटे थे प्रतीक यादव
प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उन्होंने लीड्स यूनिवर्सिटी, लंदन से एमबीए की डिग्री हासिल की थी और मुख्य रूप से बिजनेस तथा फिटनेस सेक्टर से जुड़े थे। वह सक्रिय राजनीति से हमेशा दूर रहे और न कभी कोई चुनाव लड़ा, न ही समाजवादी पार्टी में कोई पद संभाला।
अपर्णा 2022 में भाजपा में शामिल हुई थीं
प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं। वे वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। अपर्णा 2022 में भाजपा में शामिल हुई थीं, और उनकी शादी प्रतीक यादव से 2011 में हुई थी। इस कपल को शादी से दो बेटियां हैं।
जनवरी में आई थीं अपर्णा-प्रतीक के तनाव की खबरें
जनवरी 2026 में अपर्णा और प्रतीक के बीच तनाव की खबरें सामने आई थीं, उस वक्त प्रतीक ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वो अपर्णा से शादी करके पछता रहे हैं, वो एक स्वार्थी महिला है, मैं उससे तलाक लेमे जा रहा हूं।' हालांकि कुछ दिन बाद अपर्णा ने प्रतीक संग एक कपल फोटो शेयर करके यह बताया था कि उन दोनों के बीच सब सही है, जो भी बातें सामने आईं वो गलत और बेबुनियाद हैं।














Click it and Unblock the Notifications