Maha kumbh 2025: महाकुंभ में 7 लेयर की सुरक्षा, 200 करोड़ के उपकरणों से लैस परिसर, 45 दिनों तक तैनात फोर्स!
Maha kumbh 2025: प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इस ऐतिहासिक आयोजन में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, और इसे सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं।
डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुंभ 2025 को सफल बनाने के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी देते हुए बताया कि 7 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। आइए जानते हैं क्या है 7 स्तरीय सुरक्षा?

सुरक्षा पर खास फोकस....
- सीसीटीवी कैमरों की निगरानी: मेला क्षेत्र को पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से कवर किया जाएगा।
- डिजास्टर मैनेजमेंट: आपदा, आग, और डूबने से बचाव के लिए 200 करोड़ रुपये के विशेष उपकरण खरीदे गए हैं।
- एंटी-ड्रोन और ड्रोन सिस्टम: सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए टेथर्ड ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए जाएंगे।
- सोशल मीडिया पर नजर: सोशल मीडिया पर किसी भी अफवाह या दुष्प्रचार पर रोक लगाने के लिए साइबर विशेषज्ञ और डिजिटल वॉरियर तैनात किए गए हैं।
- अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सतर्कता: आयोजन के दौरान इंटर स्टेट और इंटरनेशनल बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी की जाएगी।
श्रद्धालुओं की संख्या और मुख्य तिथियां
महाकुंभ में 45 दिनों के दौरान 40-50 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। इन छह तिथियों को खासतौर पर महत्वपूर्ण माना गया है...
- पौष पूर्णिमा: 13 जनवरी
- मकर संक्रांति (शाही स्नान): 14 जनवरी
- मौनी अमावस्या (शाही स्नान): 29 जनवरी
- बसंत पंचमी (शाही स्नान): 3 फरवरी
- माघी पूर्णिमा: 12 फरवरी
- महाशिवरात्रि: 26 फरवरी
डिजिटल वॉरियर की भूमिका
डीजीपी ने बताया कि महाकुंभ के दौरान साइबर सुरक्षा के लिए डिजिटल वॉरियर तैयार किए गए हैं। कॉलेज के छात्र इन डिजिटल वॉरियर्स के रूप में काम करेंगे और सोशल मीडिया व साइबर स्पेस पर सतर्कता बनाए रखेंगे।
अन्य धार्मिक स्थलों पर भी होगा फोकस
महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु प्रयागराज के साथ-साथ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या राम मंदिर, और विंध्याचल कॉरिडोर जैसे धार्मिक स्थलों का भी दर्शन कर सकते हैं। इन स्थानों पर भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
200 करोड़ के सुरक्षा उपकरण
महाकुंभ की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए 200 करोड़ रुपये के आधुनिक उपकरण खरीदे गए हैं। इनमें डिजास्टर मैनेजमेंट के उपकरण, एंटी-ड्रोन सिस्टम, और भीड़ प्रबंधन के लिए खास तकनीक शामिल है।
महाकुंभ: भारत की संस्कृति का महापर्व
महाकुंभ 2025, भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का सबसे बड़ा आयोजन है। इस मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं।
ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! पटना से कुंभ मेले के लिए चलेगी 12 स्पेशल ट्रेनें, देखें List












Click it and Unblock the Notifications