Mahakumbh 2025: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! पटना से कुंभ मेले के लिए चलेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें, देखें List
Mahakumbh 2025 Special Trains: भारतीय रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पटना से प्रयागराज के बीच 12 विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह कदम यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
महाकुंभ (Mahakumbh 2025)के दौरान, ये विशेष ट्रेनें पटना जंक्शन से विभिन्न तारीखों पर चलाई जाएंगी। हर ट्रेन का शेड्यूल इस प्रकार तैयार किया गया है कि यात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल सके। विशेष ट्रेनों में एसी और सामान्य डिब्बों की व्यवस्था होगी।

महाकुंभ 2025 स्पेशल ट्रेन की तिथियां (Maha Kumbh 2025 Special Trains)
- 03219 पटना-प्रयागराज जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन: 10, 11, 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी और 8, 9, 10, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 27 और 28 फरवरी।
- 03689 गया-प्रयागराज जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन: 10, 11, 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी और 8, 09, 10, 16, 17, 18, 22, 24, 25, 27 और 28 फरवरी को चलेगी।
- 03201 राजगीर-पटना स्पेशल
- 03202 पटना-राजगीर स्पेशल
- 03206 पटना-किऊल स्पेशल
- 03205 किऊल-पटना स्पेशल
- 03656 गया-पटना स्पेशल
- 03655 पटना-गया स्पेशल ट्रेन
- 03668 गया-पटना स्पेशल ट्रेन
- 03667 पटना-गया स्पेशल ट्रेन
इन ट्रेनों में विशेष सुविधाएं मिलेंगी (Special facilities)
- स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे ताकि अधिक संख्या में भक्त यात्रा कर सकें।
- IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर इनके टिकट मौजूद होंगे।
- हर कोच में सफाई का ख्याल रखा जाएगा।
- हर कोच में सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे।
प्रयागराज के वेटिंग रूम में स्पेशल इंतजाम (Special arrangements in the waiting room of Prayagraj)
- प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए अस्थाली वेटिंग रूम, पेयजल, और भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
- स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए खास तैयारी की गई है।
परिवहन व्यवस्था
इसके अलावा, स्थानीय परिवहन, जैसे बस सेवा और ई-रिक्शा की भी व्यवस्था होगी। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग, ट्रेनों का लाइव स्टेटस भी आसानी से पता चल जाएंगे।
सुविधाएं और सुरक्षा
- महाकुंभ के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, मोबाइल शौचालय और ठहरने की व्यवस्था पर फोकस है।
- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन, और बड़ी संख्या में पुलिस बल रहेगी।
आस्था और पर्यटन का संगम
महाकुंभ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्यटन के लिए भी एक बड़ा आकर्षण है। मेले के दौरान विदेशी पर्यटक भारतीय संस्कृति, योग और आध्यात्मिकता का अनुभव से रूबरू होगी।












Click it and Unblock the Notifications