Maha Kumbh 2025: पुल के ऊपर से गुजर रही थी ट्रेन, नीचे लगी थी भीषण आग, बड़ा हादसा टला, देखें Viral Video

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2024 के दौरान रविवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेक्टर 19 में गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सौ से ज्यादा कॉटेज जलकर राख हो गए।

यह शिविर शास्त्री ब्रिज के ठीक नीचे स्थित था। ब्रिज के ऊपर रेलवे लाइन है और घटना के समय वहां से एक पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी। आग की लपटें इतनी ऊंची उठीं कि शास्त्री ब्रिज को छूती हुई दिखीं। इस दौरान ब्रिज के ऊपर से गुजर रही ट्रेन भी इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बची।

maha kumbh 2024 news geeta press

हालांकि, ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने आग की घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। आग लगने के दौरान पुल से गुजर रही ट्रेन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एक्स पर घटना का वीडियो शेयर किया है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो पुल से गुजर रही ट्रेन से रिकॉर्ड किया गया है।

आग से सेक्टर 19 में मची अफरातफरी

महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। संभावना है कि घटना के समय मेला क्षेत्र में करीब एक करोड़ लोग मौजूद थे। हालांकि, पुलिस और दमकल कर्मियों ने संयम से काम लेते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी और एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया।

गीता प्रेस के शिविर में लगी आग के बाद धमाके से निकली चिंगारी 100 मीटर दूर स्थित एक अन्य फाउंडेशन के शिविर तक जा पहुंची। इससे तीन और शिविरों में आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने तेजी से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक तीन शिविर पूरी तरह जल चुके थे।

देखें Video-

फायर ब्रिगेड और राहत दल ने संभाला मोर्चा

आग लगने की सूचना पर कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, बीएसएफ, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचीं। आग को दूसरी ओर फैलने से रोकने के लिए टिन के घेरे को गिराकर राहत कर्मियों ने रास्ता बनाया। इसके बाद अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

घटना में पुआल से बने 100 से ज्यादा कॉटेज जलकर राख हो गए। प्रशासन के अनुसार, हर कॉटेज की कीमत करीब 35 हजार रुपये थी, जिससे लगभग 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा, टॉयलेट, श्रद्धालुओं के सामान और गृहस्थी की सामग्री को मिलाकर कुल नुकसान एक करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+