Maha Kumbh 2025 के आयोजन से यूपी की अर्थव्यवस्था को इतने लाख-करोड़ का होगा फायदा? CM योगी ने बता दिया
Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में अब तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्घालु पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं। और अभी भी भारी संख्या में श्रद्घालु यहां स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। सड़कों पर लोगों की लंबी कतार लगी हुई है।
आम लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में सेलिब्रिटी भी हर दिन संगम में डुबकी लगा रहे हैं। वहीं महाकुंभ के आयोजन से यूपी की अर्थव्यवस्था को एक अलग मुकाम मिलने वाली है।
ये भी पढ़े S. Jaishankar: यूक्रेनी विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, टेंशन में रूसी राष्ट्रपति पुतिन

इतने लाख करोड़ का होगा फायदा
इस महाकुंभ मेले के आयोजन में लगभग 1500 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं लेकिन इससे यूपी की अर्थव्यवस्था को कई सौ गुना अघिक रिटर्न मिल रहा है।सीएम योगी ने 14 फरवरी को लखनऊ में एक कार्यक्रम में कहा कि, 'कुछ लोग महाकुंभ के आयोजन पर सवाल उठा रहे हैं।
हम उन लोगों को बताना चाहते हैं कि, महाकुंभ के आयोजन पर 1500 करोड़ रुपए खर्च हुए। लेकिन इसके आयोजन से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में ₹3 लाख करोड़ की बढ़ोतरी होने जा रही है।'
सैकड़ों वर्षों से दबी हुई भावनाओं को सम्मान मिल रहा है- योगी
वहीं सीएम योगी ने आगे कहा कि, 110 करोड़ की आबादी सनातन धर्मावलंबी है और उसमें से 50 करोड़ लोग आज तक आस्था की डुबकी प्रयागराज में लगा चुके होंगे। सैकड़ों वर्षों से दबी हुई भावनाओं एवं आस्था को एक नया सम्मान प्रयागराज में मिल रहा है।
जाम को लेकर सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
वहीं महाकुंभ की वजह से प्रयागराज (Prayagraj) आने वाली सभी सड़कों पर भारी जाम लगी हुई है। बड़ी संख्या में लोग अभी भी फंसे हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने महाकुंभ में यातायात प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिसमें जोर दिया गया है कि भीड़भाड़ की स्थिति में अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करें- योगी
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO UO) की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि, "सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में यातायात प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी खुद सड़क पर आएं।
प्रयागराज महाकुंभ नगर, प्रयागराज जिले, अयोध्या वाराणसी और आसपास के सभी जिलों में कहीं भी ट्रैफिक जाम नहीं होना चाहिए। हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करें। जहां भी ट्रैफिक जाम होगा, अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications