Khan Mubarak: माफिया डॉन छोटा राजन के शॉर्प शूटर खान मुबारक की हरदोई जेल में मौत, पुलिस ने बताई मौत की ये वजह
Khan Mubarak: उत्तर प्रदेश के हरदोई जेल में छोटा राजन के शार्पशूटर खान मुबारक की 43 साल की उम्र में डिहाइड्रेशन के कारण मौत हो गई थी। जब वह यूपी की हरदोई जेल में विचाराधीन कैदी था। एसटीएफ के अधिकारियों ने जुलाई 2017 में लखनऊ से शार्पशूटर को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने कहा कि खान हत्या के तीन मामलों, जबरन वसूली के चार मामलों, लूट के दो मामलों समेत 22 जघन्य अपराधों में शामिल था। उसके उपर गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बतायी मौत की ये वजह
हरदोई जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा ने इसकी पुष्टि की कि खान मुबारक को हरदोई जेल में डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ा और फिर उसे जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अंग्रेजी से करने के बाद बना खूंखार अपराधी
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि खूंखार गैंगस्टर को पकड़ना मुश्किल था क्योंकि उसका नाम न केवल पुलिस बल्कि बॉलीवुड में भी खौफ पैदा करता था। खान के पास अंग्रेजी में एमए की डिग्री थी लेकिन उनका पेशा आतंक फैलाना था।
छोटा राजन के साथ भी काम किया
बताया जा रहा है कि वह डॉन छोटा राजन का शार्पशूटर था और जब भी वह अदालत में सुनवाई के लिए पेश होता तो अबू सलेम से भी मिलता था। एसटीएफ के एडिशनल डीजी अमिताभ यश ने कहा कि 2006 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में परास्नातक पूरा करने के बाद खान ने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। वह अपने भाई जफर खान उर्फ 'सुपारी' के संपर्क में भी आया।












Click it and Unblock the Notifications