लूट से पहले ही लखनऊ पुलिस ने धर दबोचा बदमाशों को, दो बदमाशों को लगी गोली

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में व्यापारी के घर बड़ी डकैती की कोशिश को लखनऊ पुलिस ने विफल कर दिया है। लखनऊ के गाजीपुर इलाके में एक किराना व्यापारी के घर डकैती डालने जा रहे डकैतों को पुलिस ने डकैती से पहले अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस को इस डकैती के बारे में पहले ही खबर मिल गई थी, जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। आज सुबह-सुबह पुलिस ने जब इन बदमाशों को घेरा तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

crime


बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ में दौरान दोनों ही तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी और वह घायल हो गए। जबकि तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन बदमाशों के पास पास से पुलिस को दो पिस्टल, तीन देसा कट्टा, सब्बल रॉड और बेहोश करने वाले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। घायल बदमाशों को पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें- लोटे पर लुट गई नौकरी, पत्नी ने किया जुर्म सजा मिली पति को

लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के कुकरैल बंधे पर पुलिस की इन बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी, जब ये डकैती डालने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस फायरिंग मं रेहान और अनवर नाम के दो बदमाशों को गोली लगी है, जिसके बाद वह घायल हो गए हैं। वहीं जिन तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम तौसीफ, सादि और विकास है। बदमाशों के साथ मुठभेड़ के दौरान लखनऊ एसएसपी, एसपी ट्रांसगोमती के अलावा कई थानों की पुलिस मौजूद थी। पुलिस ने बताया कि सभी बदमाश फर्रुखाबाद के हैं। उन बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर सहित एनएसए सहित तमाम धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+