Video: लखनऊ नगर निगम के डंपिंग यार्ड में अचानक लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर हुए खाक

लखनऊ नगर निगम के डंपिंग यार्ड में गुरुवार को अचानक आग लग गई। जिसमें कई वाहन जलकर खाक हो गई।

lko

लखनऊ नगर निगम के डंपिंग यार्ड में अचानक आग लग गई। नगर निगम के डंपिग एरिया में दस भीषण आग लगने से कई वाहन जलकर खाक हो गए। एनएनआई न्‍यूज एजेंसी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें भयंकर आग नजर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक मौके पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने में जुट चुकी हैं।

खबर लिखे जाने तक इस घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। ये घटना रात के समय अचानक लखनऊ नगर निगम के डंपिग एरिया में लगी जहां भारी संख्‍या में वाहन खड़े हुए थे।

वहीं इस घटना के बाद नगर निगम की जेसीबी मशीनें घटनास्थल से कबाड़ वाहनों को हटाने में लगी हुई हैं, ताकि आग पर काबू पाया जा सके। रिपोर्ट के अनुसार जगह-जगह कबाड़ वाहनों में आग लगने से विस्फोट भी हुए । इस आग में विस्‍फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी। वहीं नगर आयुक्त समेत नगर निगम के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। हालांकि ये आग कैसे लगी उसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+