लखनऊ में वायरल बीमारियों का कहर, 40 बच्चों समेत 400 से अधिक मरीज अस्पतालों में एडमिट
लखनऊ में वायरल बीमारियों का कहर, 40 बच्चों समेत 400 से अधिक मरीज अस्पतालों में एडमिट
लखनऊ, 03 सितंबर: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम में हुए बदलाव की वजह से वायरल बीमारियां कहर बरपा रही हैं। लखनऊ में अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में 40 बच्चों समेत 400 से ज्यादा वायरल मरीज भर्ती हैं। जिसमें से ओपीडी में 20 फीसदी मरीज बुखार, सर्दी और कंजेशन की शिकायत को लेकर आए हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि ये मौसमी फ्लू हैं, जो बारिश की मौसम में ज्यादातर होता है। वायरल फीवर के मरीज अचानक से बढ़ जाने से अस्पतालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Recommended Video
प्रशासन की ओर से अस्पतालों में निर्देश दिए गए हैं कि बिना कोविड एंटीजन टेस्ट किए मरीजों को ओपीडी सेक्शन में एडमिट ना किया जाए। लखनऊ के अस्पतालों के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में वायरल मरीजों की संख्या में करीब 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। अगस्त के तीसरे हफ्ते में बुखार पीड़ितों की संख्या लगभग 5 प्रतिशत ज्यादा थी।
लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल, सिविल अस्पताल और लोहिया संस्थान में हाल के दिनों में सबसे ज्यादा वायरल होने वाले अधिकांश मामलों को देखा गया है। ओपीडी में बुखार की शिकायत को लेकर 300 से अधिक मरीज एडमिट हो चुके हैं। वहीं महानगर भाऊराव देवरस, रानी लक्ष्मीबाई, लोकबंधु, राम सागर मिश्रा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी बुखार पीड़ितों की संख्या लखनऊ में लगातार बढ़ती जा रही है।
लखनऊ के बाल रोग विभाग में बुखार से पीड़ित 15 बच्चे भर्ती हैं। इनमें सात लखनऊ के हैं। 70 से अधिक बुखार पीड़ितों का विभिन्न विभागों में इलाज चल रहा है। लोहिया अस्पताल में चिकित्सा एवं बाल रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार पूरे दिन देखने को मिल रही है। पैथोलॉजी में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड की जांच कराने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।
ठीक इसी तरह भाऊराव देवरस अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज बाल रोग एवं चिकित्सा विभाग में आ रहे हैं। 10 बेड्स वाला बाल रोग विभाग फुल हो गया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मनीष ने कहा है कि हर दिन 10 से 15 बच्चे बुखार से पीड़ित आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications