Lucknow Metro Phase 2: लखनऊ में कब शुरू हो रही फेज 2 की मेट्रो? जानें तारीख, रूट और स्‍टेशन की पूरी लिस्‍ट

Lucknow Metro Phase 2: लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण (फेज 2) की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसके तहत अगले पांच सालों में पुराने लखनऊ के इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) के अनुसार, इस प्रोजेक्‍ट का काम जनवरी या फरवरी 2026 में शुरू होने की संभावना है।

UPMRC ने बताया कि सेकेंड फेज पहले चरण की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण है, खासकर घनी आबादी और भारी यातायात के कारण। इसे देखते हुए, एक विशेष रणनीति तैयार की जा रही है ताकि निर्माण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Lucknow Metro Phase 2

चारबाग से बसंत कुंज तक प्रस्तावित पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर की कुल लंबाई 11.165 किलोमीटर होगी। इसमें 4.286 किलोमीटर का ऊंचा हिस्सा और 6.879 किलोमीटर का भूमिगत हिस्सा शामिल है। इस मेट्रो की अनुमानित लागत ₹5,801 करोड़ है।

7 अंडरग्राउंड समेत 12 स्‍टेशन बनेंगे

इस कॉरिडोर पर कुल 12 स्टेशन बनेंगे, जिनमें सात भूमिगत और पांच ऊंचे स्टेशन शामिल हैं। यह नया कॉरिडोर लखनऊ मेट्रो के मौजूदा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के चारबाग मेट्रो स्टेशन से जुड़ेगा, जिससे शहर के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

तैयार हुआ प्रोजेक्‍ट का ब्लूप्रिंट

प्रोजेक्‍ट के लिए soil testing और aerial survey पहले ही पूरे हो चुके हैं। इसके अलावा, भूमिगत और ऊंचे मेट्रो स्टेशनों के निर्माण के दौरान आने वाली चुनौतियों के मद्देनजर एक विस्तृत ब्लूप्रिंट भी तैयार किया गया है। मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीतियाँ भी बनाई जा रही हैं।

फेज 2 के तहत प्रस्तावित स्टेशनों की लिस्‍ट

चारबाग (अंडरग्राउंड), गौतम बुद्ध नगर (अंडरग्राउंड), अमीनाबाद (अंडरग्राउंड), पांडेगंज (अंडरग्राउंड), सिटी रेलवे स्टेशन (अंडरग्राउंड), मेडिकल चौराहा (अंडरग्राउंड), चौक (अंडरग्राउंड), ठाकुरगंज (सामान्‍य), बलागंज (सामान्‍य), सरफराजगंज (सामान्‍य), मूसा बाग (सामान्‍य), और बसंत कुंज (सामान्‍य)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+