Indian Railway: लखनऊ- चित्रकूट एक्सप्रेस का अब इस स्टेशन पर होगा ठहराव, देखें पूरी अपडेट
Railway Update News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15205- 15206 लखनऊ जं.-जबलपुर-लखनऊ जं. चित्रकूट एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर 02 मिनट का ठहराव उत्तर मध्य रेलवे के खुरहंड स्टेशन पर प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। खुरहंड स्टेशन पर ठहराव के उपरान्त निम्न ठहराव स्टेशनों के समय में परिवर्तन किया गया है।
फलस्वरूप लखनऊ जं. से 31 जनवरी, 2024 से प्रस्थान करने वाली 15205 लखनऊ जं.-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस खुरहंड स्टेशन 22.28 बजे पहुंचकर 22.30 बजे प्रस्थान करेगी। इस ठहराव के फलस्वरूप यह गाड़ी आतारा स्टेशन पर परिवर्तित समायानुसार 22.42 बजे पहुंचकर 22.44 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार वापसी यात्रा में जबलपुर से 30 जनवरी, 2024 से प्रस्थान करने वाली 15206 जबलपुर-लखनऊ जं. चित्रकूट एक्सप्रेस खुरहंड स्टेशन पर 03.09 बजे पहुंचकर 03.11 बजे प्रस्थान करेगी तथा इस ठहराव के फलस्वरूप यह गाड़ी परिवर्तित समयानुसार बांदा स्टेशन पर 03.43 बजे पहुंचकर 03.48 बजे, रगौल स्टेशन 04.19 पहुंचकर 04.21 बजे, भरूआ सुमेरपुर स्टेशन 04.36 बजे पहुंचकर 04.38 बजे, हमीरपुर रोड 04.57 बजे पहुंचकर 04.59 बजे तथा घाटमपुर 05.14 बजे पहुंचकर 05.16 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 25 जनवरी, 2024 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर को गाड़ी संख्या-12558 में 13 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को जिला बाल संरक्षण समिति, गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 26 जनवरी, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ सिटी को रेलवे स्टेशन डालीगंज के प्लेटफार्म संख्या-01 पर 40 वर्ष की एक महिला लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त उक्त महिला को उनके परिजन को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications