नीतीश कुमार भी हैं जिस इंटरनेशनल खिलाड़ी के फैन, छेड़छाड़ से परेशान होकर बैठी धरने पर

लखनऊ। अपने अचूक निशाने से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने वाली खिलाड़ी आज लखनऊ के गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गई। मशहूर अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह आज अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर धरने पर बैठ गईं। वर्तिका ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। वर्तिका ने कुछ समय पूर्व पीजीआई के डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। वर्तिका ने इस मामले में लखनऊ के पीजीआई थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

lucknow international shooting player vartika singh in on protest

प्रतापगढ़ जिले के रायचंद्रपुर गांव की रहने वाली वर्तिका सिंह अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज हैं। वह प्री नेशनल और यूपी स्टेट में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वह इंद्रप्रस्थ कॉलेज फार वीमेन की छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। दिल्ली में सीआरपीएफ में ट्रेनर के रूप में तैनाती है। वर्तिका के फैनक्लब में बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी से लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी हैं। जिस खिलाड़ी की प्रशंसा राहुल गांधी भी करते हैं वही वर्तिका यूपी पुलिस की कारगुजारियों के सामने हैरान और परेशान है। अंतरार्ष्ट्रीय खिलाड़ी ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक की है।

वर्तिका का आरोप है कि बीते 29 अप्रैल को वह लखनऊ में अपने भाई के पास आई थीं। शाम को करीब साढ़े पांच बजे भाई के साथ बाइक से जा रही थीं। इस दौरान पीजीआई के डाक्टर पीयूष गुप्ता ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। वर्तिका ने अपने भाई के साथ इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने उनसे अभद्रता की। आरोप है कि उस डाक्टर ने शराब पी रखी थी। इतना ही नहीं वर्तिका की माने तो उनकी गाड़ी में भी शराब की बोतलें रखी थीं। वहीं जब डॉक्टर का मेडिकल कराया गया तो रिपोर्ट में डॉक्टर के शराब पीने की बात सामने नहीं आई।

जिसपर वर्तिका ने कहा कि डॉक्टर ने अपने रसूख से मेडिकल रिपोर्ट में बदलाव कराया है। उन्होने इस घटना की शिकायत पुलिस से की। बात नहीं बनी तो इसकी शिकायत सीएम से भी की लेकिन कुछ न हुआ। अब इस मामले को लेकर आज वो खुद गांधी प्रतिमा पर धरने पे बैठी हैं और वर्तिका का कहना है सरकार और प्रशासन से मेरा भरोसा उठता जा रहा है। फिलहाल अब देखना है कि महिलाओं की सम्मान की बात करने वाली योगी सरकार क्या वर्तिका को न्याय दिला पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+