लखनऊ: अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से पहचाना जाएगा हजरतगंज चौराहा

लखनऊ। यूपी के लखनऊ का हजरतगंज चौराहा अब 'अटल चौक' के नाम से जाना जाएगा। लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने नगर निगम की बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। 31 अगस्त को कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा पार्षद दल के साथ-साथ सभी विपक्ष पार्षदों की सहमति से हजरतगंज चौराहे का नाम बदलकर अटल चौक रखने पर सहमति जताई गई थी। इस बैठक में लखनऊ की सड़कों, चौराहों, पार्कों के नाम अटल के नाम पर करने की प्रस्ताव दिए गए थे। बड़ी संख्या में पार्षदों ने चौराहों का नाम अटल के नाम पर संबंधी प्रस्ताव दिए थे।

lucknow hazratganj chauraha is now atal chowk

महापौर ने कार्यकारिणी सदस्यों, सभी पार्षदों एवं लखनऊ की जनता की इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए हजरतगंज चौराहे के नाम अटल चौक रखने की आधिकारिक घोषणा की। आपको बता दें कि इससे पहले कई जगह के नाम पर फैसले लिए गए थे। इसमें से इस्माइलगंज का नगर निगम डिग्री कॉलेज और अवध चौराहे से दुबग्गा चौराहे तक के हाईवे का नाम अटल जी के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा हजरतगंज चौराहे का नाम भी अटल जी के नाम से ही रखने का प्रस्ताव रखा गया। नगर निगम ने इसकी अनुमति दे दी है। इन प्रस्तावों पर शासन की मुहर लगना अभी बाकी है।

lucknow hazratganj chauraha is now atal chowk

अटल की याद में बनाया जाएगा कल्याण मंडप
नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों पर अटल जी की यादें संजोंने का काम किया जाएगा। इन जमीनों पर अटल जी के नाम से कल्याण मंडप बनाए जाएंगे। इसकी अधिकांश योजनाओं का नाम भी अटल जी के नाम से किया जाएगा। इतना ही नहीं राजधानी लखनऊ में नगर निगम की खाली पड़ी जमीनों पर अटल स्मृति उपवन बनाया जाएगा। इसके लिए बिजनौर, अमौसी और पीजीआई की खाली पड़ी जमीन की तलाशी जा रही है।

ये भी पढ़ें- होली से पहले हो जाएंगी यूपी में बोर्ड परीक्षाएं, नकल ना हो इसके लिए बना ये नया कानून

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+