Lucknow Unique Nikah: लखनऊ के एरा हॉस्पिटल के ICU में दो दुल्हनों का अनोखा निकाह, डॉक्टर-नर्स बने बाराती-VIDEO
Lucknow Unique Nikah in ICU:आपने थाने में कई बार शादी की खबरें सुनी होंगी। लेकिन, हॉस्पिटल के आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में कभी निकाह होते देखा नहीं होगा। हाल ही में, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ अनोखा निकाह सुर्खियों में छा गया है। जहां दो दुल्हनों ने आईसीयू में ही काजी के सामने कबूल कबूल कबूल कहा।
खास बात यह रही कि काजी साहब को हॉस्पिटल का एप्रेन पहनाकर एंट्री दी गई। डॉक्टर और नर्स बाराती बने। आईसीयू का कमरा निकाह स्थल में तब्दील हो गया। काजी ने निकाह पढ़ाया और दो जोड़ों रिश्तों के बंधन में बंध गए।आइए जानते हैं आखिर क्यों हुआ ऐसा....

दरअसल, लखनऊ के एरा हॉस्पिटल में 51 वर्षीय सैयद जुनैद इकबाल को सीने में गंभीर संक्रमण के कारण 14 दिन पहले आईसीयू में भर्ती कराया गया। इकबाल की स्थिति काफी गंभीर है। खास बात यह रही कि इकबाल दो बेटियों बड़ी तंजीला और छोटी दरखशां का निकाह जून में ही होना तय था। 22 जून को निकाह और 24 जून को वलीमा का मुंबई में एक भव्य समारोह का आयोजन था। लेकिन, इकबाल की अचानक बीमारी ने सब कुछ पटरी से उतार दिया।
Recommended Video
ICU में निकाह कराने का किया आग्रह
कुछ रिश्तेदारों ने सुझाव दिया कि इक़बाल की भागीदारी के बिना ही निकाह तय कार्यक्रम के अनुसार होनी चाहिए, लेकिन इक़बाल ने कार्यक्रमों में भाग लेने पर ज़ोर दिया। हालांकि डॉक्टरों ने उनके सीने में संक्रमण को देखते हुए उन्हें अस्पताल से छुट्टी न लेने की सलाह दी। इसके बाद इकबाल ने अस्पताल प्रशासन से अनुरोध किया कि वे उसकी दोनों बेटियों का निकाह आईसीयू में ही करवा दें, ताकि वह उनका निकाह देख सके।

13 और 14 को ICU में दो निकाह
रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल प्रशासन ने काफी विचार-विमर्श के बाद सभी आवश्यक सावधानियों के साथ निकाह की अनुमति दे दी। इसके बाद, एरा हॉस्पिटल के आईसीयू में दो दिनों के अंतराल में दो निकाह (मुस्लिम विवाह) संपन्न कराए गए। इकबाल के भाई तारिक साबरी ने बताया कि तंजीला का निकाह 13 जून को आईसीयू में हुई, जबकि दरखशां का निकाह 14 जून को वहीं हुआ। इकबाल ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे अपनी बेटियों के निकाह का गवाह बनने का मौका मिला।












Click it and Unblock the Notifications