VIDEO: लखनऊ की 'बल्ला' मार डॉक्टर ने दिवाली पर तोड़े गरीबों के दीये, बोलीं- पटरी पर दुकान लगाने से लगता है जाम
देश में आज धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। चारों तरफ लोग खुशियां मना रहे हैं। पूरा देश रौशनी से सराबोर है। हर कोई एक दूसरी की खुशी में सरीक हो रहे हैं।
देश में आज धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। चारों तरफ लोग खुशियां मना रहे हैं। पूरा देश रौशनी से सराबोर है। हर कोई एक दूसरी की खुशी में सरीक हो रहे हैं। लेकिन इस बीच लखनऊ से हैरान करने वाला एक वीडियो सामने आया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक महिला डॉक्टर का इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। महिला डॉक्टर ने पटरी पर बेच रहे मिट्टी के दीये को बैट से तोड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बैट-वाइपर से तोड़ रही दीये
वीडियो में देखा जा रहा है कि महिला डॉक्टर दिवाली के दिन पटरी पर बेच रहे मिट्टी के दीये को तोड़ रही है। वीडियो में डॉक्टर ने दुकानदारों को धमकाते हुए भी दिखाई दे रही है। बैट और वाइपर से मिट्टी के दीये को तोड़ रही है।

पटरी पर बेचने से लगता है जाम
गरीब लोग पटरी पर बैठकर दीये बेच रहे थे। जिससे उनके घरों में भी दिवाली मन सके। लेकिन महिला डॉक्टर को रास नहीं आया। उन्होंने सरेराह बल्ला और वाइपर चलाकर दीये तोड़ दिए। उनका कहना है कि पटरी पर दीये बेचने से लंबा जाम लगता है।

केस दर्ज
जिसके चलते उन्होंने सारे मिट्टी के दीये तोड़ दिए। गरीब दुकानदारों काफी दुखी नजर आए। हालांकि, गोमतीनगर इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि महिला के खिलाफ तोड़फोड़ और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

इमरजेंसी विभाग में डॉक्टर तैनात
यह घटना पत्रकारपुरम चौराहे की है। चौकी प्रभारी आलोक शुक्ल के मुताबिक घटना सुबह 9 बजे के करीब की है। महिला डॉक्टर राम मनोहर लोहिया में इमरजेंसी विभाग में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर का सड़क की दूसरी पट्टी पर रहती है। दुकानदार जुबैल, रुबीना और शमशाद की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
डॉक्टर महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल यूजर्स डॉक्टरों की खरी खोटी सुना रहे हैं। लोगों का कहना है कि डॉक्टर तो इस धरती पर भगवान का दूसरा रूप होते हैं, लेकिन इस डॉक्टर की कृत्य ने लोगों को दुखी किया है।
यह भी पढ़ें- Diwali 2022 : कैलाश विजयवर्गीय ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई दिवाली, जमकर गाए गाने












Click it and Unblock the Notifications