Diwali 2022 : कैलाश विजयवर्गीय ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई दिवाली, जमकर गाए गाने
दिपावली महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जहां बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने हर साल की तरह इस साल भी परंपरा निभाते हुए दृष्टिहीन बच्चों और वृद्ध जनों के साथ दीपावली मनाई, यहां कैलाश विजयवर्गीय ने दृष्टिहीन बच्चों और वृद्ध जनों के साथ अंताक्षरी भी खेली, और सभी को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने हर साल की तरह इस बार भी दृष्टिहीन बच्चों और वृद्धजनों के बीच पहुंचकर दीपोत्सव का त्यौहार मनाया। कैलाश विजयवर्गीय ने यहां अपनी पूरी टीम के साथ ना सिर्फ अंताक्षरी खेली, बल्कि गाने भी गाए, जहां विजयवर्गीय के साथ विधायक रमेश मेंदोला, सभापति मुन्ना लाल यादव, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, पार्षद सुरेश कुरवाड़े, पूर्व पार्षद चंदू राव शिंदे, राजकपूर सुनहरे, हरिनारायण यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हर साल निभाते हैं परंपरा
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, हम हर वर्ष पिछले 30 - 40 साल से यही पर वृद्ध आश्रम में वृद्धों और अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ दीपावली मनाते हैं, उनके साथ गीत गाते हैं, उनके साथ पटाखे छोड़ते हैं, भोजन करते हैं, ऐसा लगता है इनके चेहरे की मुस्कान देखकर कि हमारी दिवाली हो गई। यह जो अनाथ बच्चे हैं, यह जो बुजुर्ग हैं, इनके चेहरे पर मुस्कुराहट देखते हैं, जब वह नाचते गाते हैं, उनका अंदाज बहुत निराला होता है, और मन को बड़ी प्रसन्नता होती है। उन्हें प्रसन्न देखकर, वास्तव में दिवाली तो हमारी यही है, जो इन लोगों के साथ मनाते हैं।
दीपावली पर्व का उत्साह
धर्म और संस्कृति के शहर इंदौर में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जहां हर तरफ रौनक नजर आ रही है, तो वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने हर साल की तरह इस साल भी परंपरा निभाते हुए दृष्टिहीन बच्चों और वृद्ध जनों के साथ दीपावली मनाई, यहां कैलाश विजयवर्गीय ने दृष्टिहीन बच्चों और वृद्ध जनों के साथ अंताक्षरी भी खेली, और सभी को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications