VIDEO: घायल बच्चे की चीख सुन रो पड़ीं लखनऊ की DC रोशन जैकब, आंसू पोंछते हुए देती रहीं निर्देश
लखनऊ, 28 सितंबर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी बुधवार को हुए हादसे में कई महिलाओं समेत 10 यात्रियों की मौत हो गई। घटना में करीब 39 लोग घायल हैं। गंभीर तौर पर घायल लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है। लखनऊ मंडल कमिश्नर डॉक्टर रोशन जैकब सड़क हादसे के घायलों का हाल जाने पहुंचीं। इसी दौरान अस्पताल में एक बच्चे को दर्द में चीखता देख रोशन जैकब भावुक हो गई और उनकी आंखें में आंसू आ गए।

दीवार गिरने से टूट गई थी बच्चे की रीढ़
अस्पताल में लखीमपुर खीरी हादसे के मरीजों से मिलने के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती एक मां को रोते हुए देखा। मां रोता देख डीसी रोशन जैकब उनकी पीड़ा जानने पहुंची। डीसी रोशन जैकब ने साथ चल रहे डॉक्टरों से महिला और उस बच्चे के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि, उस महिला के बच्चे की हालत बहुत गंभीर है। बारिश के दौरान इस महिला के घर की दीवार गिर गई थी।

बच्चे को रोता देख रोशन की आंखों से निकल आए आंसू
दीवार गिरने से इसके एक बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं एक बच्चा दीवार के नीचे दब गया था। जिसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसके बाद रोशन महिला के पास पहुंची और बच्चे का हाल जाना। महिला अधिकारी को देख बच्चे की मां बिलख बिलख के रो पड़ी। बच्चे और मां के दर्द को देखकर डॉ. रोशन जैकब की आंखों में भी आंसू आ गए।

'तुम जल्दी ठीक हो जाओगे'
इसके बाद रोशन जैकब ने महिला को बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया। बच्चे और मां के दर्द को देखकर डॉ. रोशन जैकब की आंखों में भी आंसू आ गए। उन्होंने तुरंत डॉक्टरों को बच्चे का उचित इलाज कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर रोशन जैकब ने भावुकता से बच्चे की पीठ पर हाथ रखकर उससे कहा कि तुम जल्दी ठीक हो जाओगे और हम तुम्हें ठीक करा देंगे।
बच्चे के फ्री इलाज के लिए दिए निर्देश
रोशन जैकब ने अपने साथ मौके पर मौजूद जिले के एडीएम, सीडीओ, सीएमओ और डीएम को तत्काल बच्चे को सरकारी मदद से लखनऊ में सरकारी या गैर सरकारी में इलाज कराने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि, बच्चे के परिजन कोई पैसा नहीं खर्च करेंगे। आप लोग रेड क्रॉस के फंड से इस बच्चे का इलाज करवाओ। जरूरत पड़े तो इसको रेफर करो। हर हाल में बच्चे को बेहतर इलाज दो।

पानी से भरी सड़कों पर उतर पड़ी थी रोशन जैकब
रोशन जैकब का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग डीसी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग उनके इस सराहनीय काम की मिसाल देते नजर आए। यह पहली बार नहीं है जब रोशन जैकब चर्चा में हैं। रोशन जैकब 16 सितंबर को लखनऊ में भारी बारिश के बाद पानी भरी सड़कों पर उतर गई थीं। उन्होंने सुबह 3 बजे ही सड़क पर उतर कर स्थिति का जायजा लिया था। उस समय भी उनका वीडियो जमकर वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications