लखनऊ CMS स्‍कूल के संस्‍थापक जगदीश गांधी का निधन, महज 5 बच्‍चों से शुरू हुआ स्‍कूल बना चुका है ये रिकार्ड

Lucknow CMS Founder Jagdish Gandhi: लखनऊ के मशहूर सिटी मोंटेसरी स्कूल (CMS) के संस्‍थापक डॉ जगदीश गांधी का 22 जनवरी को निधन हो गया। 87 वर्षीय डॉ जगदीश गांधी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और लखनऊ के मेदांता अस्‍तपाल में उनका इलाज चल रहा था। मेदांता अस्‍पताल में ही डॉ जगदीश ने अंतिम सांस ली।

 Lucknow CMS Founder Jagdish Gandhi

डॉ जगदीश गांधी का ये सीएमएस स्‍कूल दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल माना जाता है। इसकी वजह ये है कि डॉ जगदीश गांधी के नाम पर एक शहर में सबसे ज्यादा बच्चों वाले स्कूल संचालित करने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भी दर्ज है।

डॉ गांधी के निधन की जानकारी उनके परिवार द्वारा दी गई। परिवार ने बताया कि अस्‍पताल में 2 दिनों तक जीवन से संघर्ष करते हुए 22 जनवरी की सुबह डॉ जगदीश का निधन हो गया। गांधी परिवार के अनुसार डॉ जगदीश का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए 23 जनवरी को सीएमएस गोमतीनगर एक्‍सटेंशन कैंपस के ऑडिटोरियम में रखा जाएगा।

बता दें लखनऊ में डॉ जगदीश गांधी और उनकी पत्‍नी डॉ भारती गांधी ने सिटी मान्‍टेसरी स्‍कूल की स्‍थापना 1959 में 300 रुपये उधार लेकर की थी।

महज पांच बच्‍चों के साथ शुरू हुए इस सीएमएस स्‍कूल की लखनऊ में वर्तमान समय में लगभग 21 ब्रांच है और हजारों की संख्‍या में बच्‍चें पढ़ाई कर रहे हैं। लखनऊ के इस स्‍कूल में 12वीं तक सीआईएससीई (CISCE) बोर्ड से पढ़ाई होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+