लखनऊ: सीएम योगी और राज्यपाल ने राजभवन में प्रादेशिक शाकभाजी और पुष्प प्रदर्शनी-2024 का किया शुभारंभ
Regional Fruit, Vegetable and Flower Exhibition-2024: 'उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित राजभवन में शनिवार को प्रादेशिक शाकभाजी और पुष्प प्रदर्शनी की शुरूआत हो चुकी है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

राजभवन में तीन दिवसीय 55वीं क्षेत्रीय फल, सब्जी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2024 के उद्घाटन समारोह के शुभारंभ के मौके पर कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। सीएम ने प्रदर्शनी में प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों और किसान भाई-बहनों को हार्दिक बधाई भी दी।
प्रदर्शनी में राज्य भर से किसान अपने शाक भाजियां लेकर पहुंचे हैं। इसके साथ ही पुष्प प्रदर्शनी बेहद ही खूबसूरत है, इसमें देश ही दुनिया भर के नायाब रंग-बिरंगे फूल नजर आ रहे हैं।
सीएम योगी ने इस मौके पर किसानों को सशक्त बनाने और हर परिस्थिति में उनकी प्रगति के अवसर सुनिश्चित करने के लिए डबल इंजन सरकार की अटूट प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की कुल कृषि योग्य भूमि का केवल 11% हिस्सा होने के बावजूद, देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में 20% से अधिक का योगदान देता है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहायूपी के अंदर, हालांकि किसान बागवानी प्रयासों के लिए खेती योग्य भूमि का केवल 10 प्रतिश उपयोग करते हैं, वे कृषि के कुल सकल घरेलू उत्पाद में उल्लेखनीय 24% का योगदान करते हैं।
उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने में पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ बागवानी खेती की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी बताया इसे अपनाने की सलाह किसानों को दी।












Click it and Unblock the Notifications