एयर एशिया विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, टेक-ऑफ के वक्त टकराया पक्षी
लखनऊ में एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। कोलकाता जाते वक्त विमान से एक पक्षी टकरा गया था।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एयर एशिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। ये फ्लाइट लखनऊ से कोलकाता जा रही थी, लेकिन टेक-ऑफ के वक्त ही उससे एक पक्षी टकरा गया। ऐसे में पायलट ने विमान को नीचे उतारने का फैसला लिया। फिलहाल विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे और उन्हें दूसरे विमान से कोलकाता भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद पक्षी विमान से टकरा गया। इससे बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए फ्लाइट को वापस लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करवा दिया। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। टेक्निकल टीम विमान की जांच कर रही, साथ ही यात्रियों के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था करवाई जा रही है।
मामूली पक्षी क्यों बन जाता है खतरनाक?
आपको बता दें कि विमान की रफ्तार 200 से 700 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच होती है। ऐसे में अगर 500 ग्राम का भी पक्षी उससे टकराएगा, तो रफ्तार की वजह से वो विमान के किसी भी हिस्से को बड़ी क्षति पहुंचा सकता है। ऐसे में एयरपोर्ट के आसपास पक्षियों को भगाने के लिए सुरक्षा उपाए किए जाते हैं। फिर भी कुछ-कुछ महीनों में ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं।
अक्टूबर 2022 में भी ऐसी घटना
पिछले साल 15 अक्टूबर को 2022 को मुंबई एयरपोर्ट पर भी ऐसी घटना घटी थी। उस दिन अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट ने एयरपोर्ट से उड़ान भरी, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद उससे एक पक्षी टकरा गया। इस घटना के बाद केबिन में जलने की गंध आने लगी, ऐसे में विमान को तुरंत लैंड करवाया गया। हालांकि विमान भी सवार सभी यात्री उस घटना में सुरक्षित बच गए थे। बाद में टेक्निकल टीम को विमान के इंजन में पक्षी के अवशेष मिले थे। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन नई-नई तकनीकी का सहारा ले रहा है।












Click it and Unblock the Notifications