लखनऊ GPO से वकील साहब का चोरी हो गया ब्लैक हेलमेट, दर्ज कर दिया कोर्ट में केस, जानें फिर आगे क्‍या हुआ?

Lucknow News: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी ने एक अजीब मामला सामने आया है। एक वकील का पिछले महीने हेलमेट जनरल पोस्‍ट ऑफिस यानी लखनऊ जीपीओं से चोरी हो गया। वकील हेलमेट चोरी की शिकायत दर्ज करवाने जब पुलिस स्‍टेशन पहुंचा तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया।

पुलिस द्वारा शिकायम दर्ज ना किए जाने से नाराज होकर वकील साहब ने कोर्ट में इसे गंभीर मामला बताते हुए केस दर्ज कर दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला और कोर्ट ने आखिर इस हेलेमेल केस में क्‍या फैसला सुनाया?

Lucknow

दरअसल, 17 अगस्‍त को लखनऊ के 33 वर्षीय वकील का पोस्ट ऑफिस से उनका हेलमेट तब चोरीहो गया जब वो न्यायालय द्वारा जारी नोटिस भेजने के लिए वहां पहुंचे थे। वकील पांडेय के अनुसार उनका काला हेलमेट अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दोपहर 2:24 बजे के आसपास जब वो लाइन में इंतजार करते रहे थे तब चोरी हो गया।

उन्‍होंने कहा "हेलमेट न तो किसी खास मौके पर खरीदा गया था और न ही गिफ्ट किया गया था, लेकिन इसकी चोरी एक गंभीर मामला है, क्‍योंकि ये चोरी राजधानी में एक सरकारी इमारत के अंदर दिन-दहाड़े हुई थी।

वकील ने बताया जब मैं पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने गया तो पुलिस ने हेलमेट चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। वकील ने कहा मैं सिस्टम से नाराज हूं और मुझे अदालत जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। मुझे हेलमेट की चोरी से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन सिस्टम की ओर से देरी दुखद है।

वकील के द्वारा हेलमेट चोरी के मामले में दर्ज किए गए केस में कोर्ट ने पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया। जिसके बाद गुरुवार को हजरतगंज थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने पुष्टि की कि मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत दर्ज किया गया है, जो आवासीय घरों या पूजा स्थलों जैसी विशिष्ट जगहों पर चोरी से संबंधित है।

डाकघर सावधानियां

वहीं लखनऊ जीपीओ के मुख्य डाकपाल सुशील तिवारी ने आश्वस्त किया कि भविष्य की घटनाओं को रोकने के लिए उपाय किए गए हैं। "सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दिया गया है और निगरानी कैमरों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है," तिवारी ने बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+