रोहित शर्मा ने वापस क्यों ली मुंबई इंडियंस की कप्तानी? खुद बताया उस शख्स का नाम जिसने किया फोन

मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा एक बार फिर टीम की कमान संभालने जा रहे हैं। आईपीएल 2027 से पहले उनकी वापसी का ऐलान तो हो गया, लेकिन इस फैसले के पीछे की कहानी अब सामने आई है। रोहित ने खुलासा किया है कि शुरुआत में वह दोबारा कप्तानी संभालने के लिए तैयार नहीं थे। टीम के पिछले कुछ सीजन का प्रदर्शन देखकर उन्हें लगा कि मुंबई इंडियंस को इस समय एक सही दिशा की जरूरत है।

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के साथ बातचीत में बताया कि पिछले आईपीएल सीजन के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वह काफी निराश थे। सिर्फ रोहित ही नहीं, टीम के कई खिलाड़ी भी अपने प्रदर्शन से खुश नहीं थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी पत्नी के साथ टीम के भविष्य को लेकर चर्चा की।

Rohit Sharma

खुद मालिक ने कप्तानी के लिए कहा

इसके बाद मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने उन्हें फोन किया और मुलाकात के लिए बुलाया। दोनों के बीच टीम को आगे ले जाने और उसमें सुधार करने को लेकर बातचीत हुई। आकाश ने रोहित से पूछा कि क्या वह दोबारा टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं।

रोहित ने बताया कि उनका पहला जवाब था कि वह फिलहाल इस जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं हैं। उन्हें इस बारे में सोचने के लिए समय चाहिए था, क्योंकि पिछले कुछ सालों में काफी कुछ बदल चुका था। बाद में उन्हें महसूस हुआ कि जिस टीम की उन्होंने 10 साल तक कप्तानी की, उसे मुश्किल दौर से निकालने में वह योगदान दे सकते हैं।

टीम को मेरी नहीं, सही दिशा की जरूरत थी

रोहित ने कहा कि उन्हें अंदर से महसूस हुआ कि मुंबई इंडियंस को इस समय एक दिशा की जरूरत है। उन्होंने साफ किया कि वह यह नहीं कह रहे कि टीम को सिर्फ उनकी जरूरत है, बल्कि टीम को आगे बढ़ने के लिए सही रास्ता दिखाने की जरूरत है।

गौरतलब है कि रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब जीता था। अब आईपीएल 2027 में वह एक बार फिर टीम को चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+