मैनपुरी: शादीशुदा के प्यार में पड़ी लड़की, दोनों की गोली मारकर हत्या

एक ही गांव में रहने वाले शीला और रामसरन के बीच कई सालो से प्रेम संबंध थे। मंगलवार को गांव के बाहर एक शख्स ने इस प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे का अबतक पता नहीं चल पाया है।

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को पुलिस चौकी के सामने दिनदहाड़े एक महिला को गोली मारने की घटना के बाद अब एक और सनसनीखेज हत्या का वारदात सामने आया है। घटना करहल थाना इलाके की है जहां एक प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये भी पढ़ें- यूपी: दबंगों ने पुलिस चौकी के सामने मारी महिला को गोली, मूक बन देखती रही पुलिस

मैनपुरी: शादीशुदा के प्यार में पड़ी लड़की, दोनों की गोली मारकर हत्या

बता दें कि करहल क्षेत्र के चंदरपुर गांव की रहने वाली शीला और रामसरन के बीच कई सालो से प्रेम संबंध थे। रामसरन शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे वहीं युवती की भी शादी तय हो चुकी थी और 6 मई को उसकी बारात आनी थी। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि मंगलवार रात रामसरन और गाँव की रहने वाली शीला की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। दोनों के शव उसी दुकान में मिले जहाँ रामसरन दूध का काम किया करता था। ये भी पढ़ें- पहले से शादीशुदा थे प्रेमी-प्रेमिका, एक-दूजे का साथ न छोड़ा तो मारे गए!

हत्या किसने की, कैसे हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+