यूपी: प्यार करने की मिली सजा, प्रेमी को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से चोरी-छुपे मिलना भारी पड़ गया। प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी को पकड़ कर पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

lover beaten badly tied with tree in Mau

घटना मऊ के सरायलखंशी थाने के खानपुर मठिया गांव की है। गांव निवासी संजय का अपनी ही गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। संजय अपनी प्रेमिका को लेकर एक बार पहले भी गांव से भाग गया था, जिसका मामला कोर्ट में चल रहा हैं। बता दें कि इसी बीच संजय अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर चोरी-छुपे जाया करता था। इस बात की भनक लड़की के घरवालों को लग गई। फिर क्या था परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। जब उनका मन नहीं भरा तो प्रेमी संजय को गांव के बीच में एक पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की और उसे वहीं छोड़कर चले गए।

lover beaten badly tied with tree in Mau

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वही, पुलिस ने मामला दर्ज कर पिटाई करने वालों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। घायल युवक फिलहाल पुरे मामलें में पुरानी रंजिश बता रहा है। वही सिओ सिटी राजकुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया हैं। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+