इस शख्स ने की अपनी क्रश से शादी, कहानी सुनकर आप भी हो जाएंगे भावुक
नई दिल्ली। बैंगलोर के रहने वाले जयप्रकाश ने फेसबुक पर लोगों से अपनी प्रेम कहानी शेयर की है। जयप्रकाश ने बताया कि कैसे उन्हें 17 साल की एक लड़की से प्यार हो गया और फिर 10 साल के लंबे इंतजार के बाद उन्होंने उससे शादी की। जयप्रकाश की यह कहानी बीइंग यू नाम के एक फेसबुक पेज पर शेयर की गई जिसे पढ़कर लोगों की आंखों में आंसू आ गए हैं। जयप्रकाश की यह कहानी फेसबुक पर वायरल हो गई और अब तक इसे 34 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।

जयप्रकाश ने बताया कि साल 2007 में कॉलेज में उसे एक लड़की मिली जिसको देखते ही उसे प्यार हो गया। हालांकि इन दोनों के बीच ज्यादा बात नहीं होती थी फिर भी जयप्रकाश उस लड़की से बेहद प्यार करता था। जयप्रकाश ने बताया, 'साल 2011 में मुझे पता चला कि सुनीता का एक्सीडेंट हो गया है। इस एक्सीडेंट के बाद जब मैं उससे मिलने गया को उसे पहचान नहीं पाया। सुनीता का चेहरा बिगड़ा हुआ था। उसके सिर पर बाल नहीं थे। दांत नहीं थे वो किसी 90 साल के बुजुर्ग की तरह चल रही थी।'
जयप्रकाश ने आगे बताया कि मैंने उसी रात सुनीता को मैसेज किया कि मैं दुनिया का इकलौता इंसान हूं जो तुम्हारी देखभाल कर सकता है। चलो हम दोनों शादी कर लेते हैं जिसपर सुनीता हंस दी। जयप्रकाश ने बताया शुरूआत में उसकी मां हैरान थी लेकिन पिता को कोई एतराज नहीं था। अंत में दोनों मान गए।
जयप्रकाश ने बताया कि 2014 में जब मैं बैंगलोर पहुंचा तो पता चला कि मुझे प्रपोज करने के लिए छत पर गुलाब के फुल रखे हैं। मैंने उसे हां बोल दिया और फिर हमने सगाई की और जल्द ही शादी भी। हमें कई लोगों ने शादी के लिए मना किया और शादी के बाद बच्चा पैदा करने के लिए भी लेकिन आज हम खुश हैं। हमारे दो बच्चे हैं। जयप्रकाश ने कहा कि प्रेम किसी चेहरे या बाहरी सुंदरता के बारे में नहीं है। यह आत्माओं का संबंध है जो मेरे और सुनीता के बीच में हैं।












Click it and Unblock the Notifications