मथुरा: घर से भागे प्रेमी युगल की हत्या के बाद ट्रैक पर डाल दी लाशें, हुई कई टुकड़े

मथुरा। यूपी में मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में प्रेमी युगल की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों के मुताबिक दोनों की हत्या कर उनका शव दिल्ली आगरा रेल ट्रैक पर फेंक आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया गया। प्रेमी युगल के शव मिलने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

दिल्ली-आगरा रेल ट्रैक पर भयावह नजारा

दिल्ली-आगरा रेल ट्रैक पर भयावह नजारा

मथूरा के थाना फरह इलाके के रैपुराजाट में उस समय सनसनी फैल गयी जब यहां के मिर्जापुर ठाकुरान के रहने वाले प्रेमी युगल के शव को दिल्ली-आगरा रेल ट्रैक पर मिले। प्रेमी युगल के शव रेल ट्रैक पर पड़े होने की जानकारी मिलते ही लड़की के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गयी और जांच में जुट गयी। लड़की के परिजनों का आरोप है कि दोनों की हत्या लड़के के परिजनों ने कर शव रेल ट्रैक पर फेंक दिए।

लड़की के परिजनों के आरोप

लड़की के परिजनों के आरोप

गांव मिर्जापुर ठाकुरान की रहने वाली हेमा का अफेयर अपने ही घर के सामने रहने वाले देवेंद्र के बेटे विपिन से चल रहा था। पहले दोनों गुपचुप तरीके से मिलते रहे लेकिन प्यार परवान चढ़ा तो इसकी भनक दोनों के परिवारीजनों को लग गयी। बंदिशों की वजह से सोमवार को दोनों घर छोड़कर चले गए लेकिन देर शाम इनको विपिन के परिजनों ने पकड़ लिया। लड़की के जीजा ने कहा कि विपिन के पिता ने फोन किया था कि दोनों मेरे पास हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस

बाद में, दिल्ली आगरा रेल ट्रैक पर इनकी लाश मिली। प्रेमी युगल के शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और जांच में जुट गयी। पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+