लूट से पहले पूजा फिर लूट के बाद काटते थे बकरा, ऐसा है ये आपराधिक गैंग
नई दिल्ली। क्या आपने किसी ऐसे गैंग के बारे में सुना है जो शादी के लिए लूट और डकैती जैसी आपराधिक वारदात को अंजाम देते हैं। इतना ही नहीं वारदात से पहले उस घर में पूजा करते हैं फिर लूट और डकैती करते हैं। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम के हत्थे ऐसे ही गैंग के कुछ बदमाश चढ़े हैं। सांसी गैंग के पकड़े गए बदमाशों में एक 12 हजार का इनामी भी है। वहीं 4 अन्य को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस की गिरफ्त में आए इन बदमाशों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
पुलिस के हत्थे चढ़े 5 बदमाश

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि एक मुठभेड़ के बाद सांसी गैंग के 5 बदमाशों को मुरादनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी की एक कार, तीन पिस्तौल बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों में चार सगे भाई हैं और पांचवां शख्स उनका मामा है। क्राइम ब्रांच के प्रभारी ने बताया कि कैसे ये बदमाश वारदात को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश जहां भी लूट और डकैती करने जाते हैं उस घर में पहले पूजा करते हैं। वारदात के बाद गैंग के सदस्य बकरे की बलि देता है। ये उनके जश्न मनाने का तरीका है।
बदमाशों ने बताया कि उनका 15 से 20 की संख्या में वारदात को अंजाम देने के लिए निकलते हैं। गैंग में सिर्फ परिवार के सदस्य को ही शामिल किया जाता है। उन्होंने बताया कि शादी के लिए सांसी गैंग के ये बदमाश लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देते हैं, जिससे उनके खिलाफ केस दर्ज हो। पुलिस ने बताया कि सूत्रों से जानकारी मिली थी ये गैंग वारदात को अंजाम देने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई की। आखिरकार इनामी बदमाश समेत 5 को पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी हासिल की।











Click it and Unblock the Notifications