Loksabha Election 2024: PM मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को बूथ लेवल तक पहुंचाएगी BJP
Bhartiya Janta Party Chief Narendra Modi: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी इस बार 18 जून को प्रसारित होने वाले पीएम मोदी (PM Modi) के मन की बात कार्यक्रम को बूथ लेवल कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।
बीजेपी कार्यालय पर हुई पदाधिकारियों की बैठक
पार्टी की ओर से जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है। केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी द्वारा चलाये जा रहे महा-जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत हो रहे कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अभियान से जुडे़ पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सम्पन्न हुई।

संगठन मंत्री धरमपाल सिंह ने की समीक्षा
इस बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने महाजनसम्पर्क अभियान के तहत प्रदेश में अब तक सम्पन्न हुए कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के मन की बात का कार्यक्रम इस बार 18 जून को होगा। मन की बात के कार्यक्रम पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक आयोजित हो। कार्यक्रम में बूथ समिति के सदस्यों के साथ-साथ आम जनमानस की भी सहभागिता के लिए योजनापूर्वक कार्य करना होगा।
बैठक में योग दिवस की तैयारी पर भी हुई चर्चा
सिंह ने 21 जून को योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के संदर्भ में भी बैठक में चर्चा की। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में शक्ति केन्द्र पर योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। पार्टी के सभी सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में अवश्य सम्मिलित होंगे।
बलिदान दिवस के रूप में मनाई जाएगी श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि
संगठन मंत्री ने कहा कि 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को प्रत्येक बूथ पर बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यक्रम आयोजित करने के संदर्भ में भी मार्गदर्शन किया। बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला व संजय राय, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, शंकर लोधी, बसन्त त्यागी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
21 जून से शुरू होगा बीजेपी का घर-घर सम्पर्क अभियान
उन्होंने पार्टी द्वारा 21 जून से शुरू किये जा रहे घर-घर सम्पर्क अभियान के संदर्भ में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि घर-घर अभियान के तहत प्रत्येक बूथ के प्रत्येक घर तक पहुंचकर सम्पर्क करना है। सम्पर्क करते समय मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का पत्रक देते हुए संपर्कित व्यक्ति से टोल फ्री नं. 9090902024 पर मिसकॉल भी कराना है।












Click it and Unblock the Notifications