Loksabha Election 2024: RSS के 'हिन्दुत्व' के एजेंडे को काउंटर करने की तैयारी में अखिलेश यादव
Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के हिंदुत्व के एजेंडे को काउंटर करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ बूथ-वार अभियान शुरू करेगी।
RSS के वैचारिक एजेंडे को एक्सपोज करने की तैयारी
सपा के सूत्रों ने बातया कि आरएसएस के वैचारिक प्रोफाइल के बारे में एक पुस्तिका तैयार की है, जिसमें भगवा संगठन को विभाजनकारी और उच्च जातियों के लिए काम करने वाला बताया गया है। पुस्तिका का वितरण पूरे राज्य में वितरित किया जाएगा।

सपा ने नैमिष में कराया था प्रशिक्षण
सपा आरएसएस के खिलाफ अभियान के साथ-साथ जाति आधारित जनगणना की अपनी मांग को तेज करना चाहती है। सपा के रणनीतिकारों को भरोसा है कि आरएसएस की विचारधारा पर हमला और जाति आधारित जनगणना का दोहरा प्रयास ही बीजेपी की हिंदुत्व की पहचान की राजनीति का मुकाबला कर सकता है। सपा ने पहले ही सीतापुर जिले के महत्वपूर्ण तीर्थस्थल नैमिषारण्य में दो दिवसीय कैडर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था।
RSS के एजेंडे और जनगढाना पर फोकस
सपा के सूत्रों ने कहा,
पार्टी ने काफी विचार-विमर्श के बाद रणनीति बनाई है कि आरएसएस-भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे को उजागर करने के साथ ही सामाजिक न्याय और जाति आधारित जनगणना के महत्व को भी जनता के बीच समझाने का फैसला किया गया है, जो देश की रक्षा करेगा।
अखिलेश ने दिया था '80 हराओ, बीजेपी हटाओ ' का नारा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहले ही एक नया नारा दे चुके हैं "80 हराओ, बीजेपी हटाओ" (80 को हराओ, बीजेपी को हटाओ), जिसका अर्थ है कि अगर भगवा पार्टी को 2024 में हटाना है, तो उसे उत्तर में सभी लोकसभा क्षेत्रों में हराना होगा। अखिलेश यादव ने सोमवार को योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है।
2019 में सपा को मिली थी पांच सीटें
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं। सपा ने 2019 में केवल पांच जीते थे और उनमें से दो - रामपुर और आजमगढ़ - उपचुनाव में भाजपा से हार गए थे। इधर अबकी बार अखिलेश ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि वह अगला लोकसभा चुनाव कन्नौज से लड़ सकते हैं यानी वह मैनपुरी की करहल सीट छोड़ने की तैयारी में हैं। हालांकि इस सवाल का जवाब अभी बहुत दूर है लेकिन अखिलेश के तेवर बता रहे हैं कि इस बार वह पूरी ताकत और रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगे।
अखिलेश केवल बनारस सीट जीतकर दिखाएं
अखिलेश यादव के इस बयान पर कि 2024 के आम चुनाव में सपा सभी 80 लोकसभा सीटें सपा जीतेगी, प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि,
उत्तर प्रदेश में 80 सीटें जीतने के दावों को छोड़ दें, केवल बनारस लोकसभा सीट जीतकर दिखाएं। अगर उनकी पार्टी ऐसा करती है तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा और राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications