Loksabha Election 2024: BJP सरकार के लिए गेम चेंजर साबित होगी 25 लाख स्मार्टफ़ोन बाटने की योजना?

यूपी की योगी सरकार ने 2024 से पहले यूपी में 25 लाख स्मार्टफोन बांटने के प्रस्ताव को मंजूर कर सियासी हलकों में सरगर्मी बढ़ा दी है।

Uttar Pradesh Government: देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अब योगी सरकार ने अपने तरकश से तीर निकालने शुरू कर दिए हैं। योगी कैबिनेट ने मंगलवार को यूपी में 25 लाख स्मार्टफोन बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। सरकार ने कहा है कि 2023-24 में इसको वितरित किया जाएगा। यानी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले युवाओं को जोड़ने के लिए बीजेपी ने बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है जो चुनावी लिहाज से गेमचेंजर साबित हो सकता है।

स्मार्टफोन

स्मार्टफोन देकर युवाओं को साधने की कोशिश

सरकार ने इसके लिए पहले ही बजट में 3600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले युवाओं को 25 लाख स्मार्टफोन देकर सरकार उनको साधना चाहती है। सरकार ने इस बड़ी योजना की तैयारी काफी पहले से शुरू कर दी थी। स्मार्टफोन देने के नियमों को भी लगभग फाइनल कर लिया गया है और इसके लिए समय से पहले रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए थे।

चुनाव से पहले युवाओं को मिलेगा स्मार्टफोन का तोहफा

सरकार अब रजिस्ट्रेशन के मुताबिक युवाओं को स्मार्टफोन का तोहफा देगी। यूपी सरकार की इस योजना के पहले चरण में एमए, बीए, बीएससी, आईटीआई, एमबीबीएस, एमडी, बीटेक, एमटेक फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के अलावा पीएचडी, एमएसएमई और स्किल डेवलपमेंट के छात्रों को प्राथमिकता मिलेगी। आंकड़ों के मुताबिक, digishaktiup.in पोर्टल पर 38 लाख से अधिक युवाओं और युवतियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

नामी कम्पनियों को जारी किया गया है ऑर्डर

यूपी सरकार की ओर से लावा, सैमसंग और एसर जैसी नामी कंपनियों को मोबाइल और टैबलेट की आपूर्ति के लिए ऑर्डर जारी कर दिया गया है। कंपनियां 24 दिसंबर के पहले आपूर्ति शुरू कर देंगी। खास बात यह है कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए gem.gov.in पोर्टल पर अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर जारी किया गया है। पहले चरण में मोबाइल और टैबलेट वितरण पर करीब 2035 करोड़ रुपए का खर्च आ रहा है।

कई चरणों में युवाओं को होगा स्मार्टफोन का वितरण

पात्र युवाओं और युवतियों को कई चरणों में मोबाइल व टैबलेट का वितरण योगी सरकार की ओर से किया जाएगा। किस पात्र को कब और कहां मोबाइल व टैबलेट मिलेगा इसके बारे उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जानकारी दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन के बाद ही मिलेगा इसका लाभ

बता दें कि dgshakti Portal 2021-22 पर रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। छात्र निजी या सरकारी स्कूल में अध्ययनरत होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपए या इससे कम होनी चाहिए। आवेदक ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, टेक्निकल या डिप्लोमा में अध्ययनरत होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+