लोकसभा चुनाव: सीएम योगी का आरोप- सपा और कांग्रेस ने एक खास समुदाय को खुश करने के लिए योजनाएं बनाई

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को विपक्षी गठबंधन पर एक बार फिर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं और चेहरा देखकर लोगों को लाभ देती हैं।

उन्‍होंने कहा सपा और कांग्रेस ने लाभार्थियों का चेहरा देखकर लाभ दिया। एक खास समुदाय को खुश करने के लिए योजनाएं बनाई गईं

cm yogi

मुख्‍यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा। अगर अयोध्या में राम लला विराजमान हुए हैं, तो बड़े-बड़े माफियाओं का राम नाम सत्य भी हुआ है। उन्‍होंने कहा सपा सरकार में प्रदेश की बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे और ग़ाज़ीपुर इसका जीवंत उदाहरण था।

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की एक गठबंधन पार्टी रामकृष्ण मिशन के संतों को धमकी दे रही है। ऐसा लगता है जैसे वहां 'रावण राज्य' है, वे (विपक्ष) पर्सनल लॉ लागू करना चाहते हैं और हमारी बेटियों को उनके अधिकारों से वंचित करना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा सपा कांग्रेस महिलाओं को घर से बाहर निकलने से रोकना चाहते हैं और उन्हें बुर्का पहनने के लिए मजबूर करना चाहते हैं।

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा 2014 से पहले के भारत और 2024 के भारत में बहुत बड़ा अंतर है। 2014 से पहले अविश्वास और पहचान का संकट था, लेकिन आज कोई पहचान का संकट नहीं है। उन्होंने कहा दुनिया अब भारत को सम्मान की दृष्टि से देखती है। पीएम मोदी दुनिया में जहां भी जाते हैं, लोग बांहें फैलाकर उनका स्वागत करते हैं। दुनिया में भारतीय पासपोर्ट के प्रति सम्मान बढ़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+