आजम खान की सीट रामपुर से उम्मीदवार तय, सपा ने जामा मस्जिद के इमाम को दिया टिकट
Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। अगले महीने यानी अप्रैल में पहले चरण का मतदान होगा। इसको लेकर सभी पार्टियां जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार उतार रही हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को रामपुर लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
सपा ने रामपुर सीट से इमाम मोहिबुल्लाह नदवी को उम्मीदवार बनाया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इमाम नदवी को मैदान में उताकर सभी अटकलों को विराम लगा दिया है। अखिलेश यादव ने सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम मुहिब्बुलाह को रामपुर से टिकट दिया है।

एसटी हसन पर चल रही थी चर्चा
रामपुर सीट से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद इमाम मोहिबुल्लाह नदवी को चार्टर्ड विमान से लखनऊ से भेजा गया। मोहिबुल्लाह नदवी दिल्ली पार्लियामेंट स्ट्रीट जामा मस्जिद के इमाम हैं। इससे पहले रामपुर लोकसभा सीट से एसटी हसन को उम्मीदवार बनाए जाने की बात चल रही थी।
रामपुर के रहने वाले हैं जामा मस्जिद के इमाम
सपा ने उन्हें मुरादाबाद सीट से एक बार फिर उतारा है। उन्होंने जामा मस्जिद के इमाम को टिकट देकर बड़ा दांव चला है। दरअसल जामा मस्जिद के इमाम रामपुर के ही रहने वाले हैं। रामपुर में मुस्लिम समुदायों में उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर से आजम खां ने बाजी मारी थी। 2022 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सीट खाली होने पर उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी के घनश्याम लोधी चुनाव जीते थे। बीजेपी ने इस बार भी उन्हें मौका दिया है।
यह भी पढ़ें- सपा रामपुर में लोकभा सीट पर क्यों कर रही चुनाव का बहिष्कार, आसिम रजा ने बताई वजह












Click it and Unblock the Notifications