एक वोट की कीमत तुम क्या जानो....! झांसी-ललितपुर के एक बूथ पर हुआ 100% मतदान
UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तहत देश में बढ़े सियासी बारे के बीच सोमवार को पांचवें चरण की वोटिंग संपन्न हो गई। इस बार कम मतदान की चिंता के बीच यूपी की झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट के एक बूथ ने इतिहास रच दिया।
ललितपुर के एक गांव से लोकतंत्र की सुखद तस्वीर सामने आई, जो यह बताता है कि देश के लिए एक-एक वोट कितना कीमती है। यहां पोलिंग बूथ पर 100 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। आलम यह था कि एक गांव में दोपहर 1 बजे तक ही सन्नाटा छा गया, क्योंकि गांव में शत प्रतिशत मतदान हो चुकी थी।

सोल्दा गांव में 100 फीसदी वोटिंग
जिस बूथ की बात हो रही है, वो ललितपुर के पोलिंग बूथ-277 सोल्दा गांव है, जहां लोगों के अंदर वोटिंग के प्रति खासा उत्साह देखा गया। जिले के अंतिम छोर में बसे इस गांव में कुल 375 मतदाता हैं। दोपहर 12 बजे लगभग सभी ने अपना वोट डाल लिया था। इस बीच एक वोटर जो बेंगलुरु में था, उसे फ्लाइट से बुलाकर 1 बजे तक शत प्रतिशत वोटिंग का रिकॉर्ड बना दिया।
बेंगलुरु से फ्लाइट का खर्चा देकर बुलाया
वोटिंग के लिए गांव के प्रधान और प्रशासन की ओर से काफी प्रयास किया गए थे। यहां तक की एक वोटर जो कि बेंगलुरू में रह रहा था, उसे भोपाल तक हवाई जहाज से बुलवाया गया और फिर भोपाल से गाड़ी बुक करके गांव आया और फिर मतदान किया। वोटर की पूरी यात्रा का खर्च प्रशासन ने उठाया।
जानकारी के मुताबिक वोटर को बेंगलुरु से बुलाने के लिए ललितपुर DM ने 18000 खर्च कर फ्लाइट बुक कराई। और फिर भोपाल से उसे सरकारी गाड़ी के जरिए पोलिंग बूथ तक पहुंचाया गया।
मजदूरों को भी बस बुक करके बुलाया
इसके साथ ही मध्य प्रदेश में ईंट भट्टों पर काम करने वाले 31 सहारिया मजदूरों को भी बस बुक करके गांव वोट डालने के लिए बुलाया गया। इसके बाद जब दोपहर 1 बजे अंतिम वोट भी डल गया तो मतदान समाप्ति की घोषणा की गई।
वहीं माना जा रहा है कि देश का ये पहला मामला है, जब 100 फीसद मतदान हुआ है। कुल मतदान की बात करें तो झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर 63.57 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications