'आत्मविश्वास डगमगाता है तो जुबान भी लड़खड़ाती है...', PM के 'मुजरा' वाले बयान पर क्या बोले अखिलेश यादव?
Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए 'मुजरा' वाला बयान दिया गया था। यह बयान जब वायरल हुआ तो विपक्षी दलों के नेता सवाल उठाने लगे और उनके द्वारा प्रधानमंत्री के इस बयान की कड़ी निंदा की गई।
अब इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान भी सामने आया है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब आदमी का आत्मविश्वास डगमगाता है तो जुबान भी लड़खड़ाती है। अखिलेश यादव ने कहा कि कहीं ना कहीं पीएम के कॉन्फिडेंस में कमी देखी जा रही है।

यही कारण है कि चुनाव प्रचार और जनसभा को संबोधित करने के दौरान इस तरह की भाषा इस्तेमाल की जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों को पता चल गया है कि इस बार जनता उन्हें हटाने जा रही है और भारतीय जनता पार्टी को लेकर जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
सातवें चरण की वोटिंग में जनता भारतीय जनता पार्टी को सात समुंदर पार भेज देगी। इसके अलावा अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने किसानों नौजवानों के साथ धोखा किया है।
देखें Video-
"उनके कॉन्फिडेंस में कमी आ रही है, इसलिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनको पता है इस बार जनता उनको हटाने जा रही है, हर मौके पर मैंने कहा की जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 26, 2024
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, बलिया pic.twitter.com/eQKjNqiP1s
अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के दौरान बलिया जनपद में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इनकी हर बात झूठी निकली ना तो किसानों की आय दोगुनी हुई और ना ही नौजवानों को रोजगार मिला। भारतीय जनता पार्टी अन्य की हर सीमा लांघ गई। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी उद्योगपतियों से जो वसूली की उसके बारे में क्यों बात नहीं कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने क्या दिया था बयान?
दरअसल, पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के काराकाट और पाटलिपुत्र में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला था। इसी दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि वह गुलाम बने रह सकते हैं और अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए 'मुजरा' भी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications