Lok Sabha Poll: पत्नी का BSP से टिकट कटने के बाद धनंजय सिंह के बगावती तेवर, जौनपुर में BJP को समर्थन का ऐलान
Jaunpur Lok Sabha Seat: यूपी की जौनपुर लोकसभा सीट से बीएसपी के प्रत्याशी बदलने के बाद अब बाहुबली और पूर्व सांसद धनजंय सिंह ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को बसपा ने अपनी प्रत्याशी घोषित किया था, हालांकि ऐन वक्त पर टिकट काटकर मौजूदा सांसद श्याम सिंह यादव को दे दिया, जिसके बाद से ही लगातार धनजंय सिंह के अगले कदम का इंतजार था।
ऐसे में अब धनंजय सिंह ने भाजपा को समर्थन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मंगलवार देर शाम बैठक की और फिर इस चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी के समर्थन का ऐलान कर दिया।

राजा भैय्या के बाद अब धनंजय ने खोले पत्ते
धनंजय सिंह की यह घोषणा ऐसे वक्त हुई है, जब इससे पहले कुंडा के बाहुबली विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने साफ किया कि वो लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी और उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेंगे, हालांकि उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को किसी के भी साथ जुड़ने की छूट दी है।
समर्थकों के साथ बैठक, फिर ऐलान
इधर, बाहुबली धनंजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मंगलवार शाम को बैठक की और फिर लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ देने की घोषणा कर दी।
जेल से जमानत पर आए बाहर
मालूम हो कि धनंजय सिंह छह मार्च से जौनपुर की जेल में बंद थे, हालांकि बाद उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिल गई, जिसके बाद वो बरेली सेंट्रल जेल से रिहा हो गए।अदलात ने उनकी सजा पर रोक नहीं लगाई, जिसकी वजह से वह खुद चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। ऐसे में बीएसपी ने उनकी पत्नी को उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन कुछ दिनों पहले श्रीकला रेड्डी का टिकट काट दिया था।












Click it and Unblock the Notifications