SP Manifesto: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जारी किया घोषणा पत्र, किसानों से लेकर युवाओं तक के लिए किए ये वादे

Samajwadi Party Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश के अंदर एनडीए को टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है।बुधवार को समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र को लॉन्च करते हुए पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने बताया कि हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट को 'जनता का मांग पत्र - हमारा अधिकार' नाम दिया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में अपना घोषणा पत्र जारी किया, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि इस विजन डॉक्यूमेंट में मुख्य मांगें- संविधान की रक्षा का अधिकार, रक्षा का अधिकार लोकतंत्र, मीडिया की स्वतंत्रता का अधिकार, और सामाजिक न्याय का अधिकार, देश के विकास के लिए सामाजिक न्याय का अधिकार आवश्यक है।

Samajwadi Party Manifesto

अखिलेश यादव ने दावा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक को लेकर विशेष तौर पर संकल्प पत्र तैयार किया गया है।

अखिलेश ने की इन अधिकारों की बात

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि इसमें रोटी का अधिकार, महंगाई से निजात पाने का अधिकार, गरीबी से बाहर निकालने का अधिकार, सुरक्षित वातावरण में जीने का अधिकार, 24 घंटे बिजली का अधिकार, गरीब के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार, बेहतर सार्वजनिक परिवहन का अधिकार, सुविधा से FIR दर्ज़ कराने का अधिकार की बात की गई है।

जातीय आधारित जनगणना का भी वादा

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना में देरी नहीं होनी चाहिए 2025 तक जातीय आधारित जनगणना कराएंगे। किसान कल्याण के लिए सभी फसलों के लिए MSP और MSP की गणना स्वामीनाथन फॉर्मूले के तहत हो। इसकी बात ये विजन डॉक्यूमेंट करता है।

20 पन्ने के घोषणा पत्र में कई मुद्दों का जिक्र

जातिगत जनगणना के अलावा सपा ने पेपर लीक से मुक्ति दिलाने का भी वादा किया है। साथ ही मनरेगा मजदूरी बढ़ाकर 450 करने के साथ ही लड़कियों को KG से लेकर PG तक मुफ्त शिक्षा देने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+