NewsX Exit Poll: उत्तर प्रदेश में कौन बनेगा किंग? जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल

NewsX D-Dynamics UP Exit Poll: उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल में एक बार फिर भाजपा बड़ी बढ़त बनाए हुए नजर आ रही है। NewsX और D-Dynamics के एग्जिट पोल में जहां केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनाने जा रही है। तो वहीं यूपी में बड़ी सीट जीतने की भविष्यवाणी की है।

एग्जिट पोल में एनडीए के 371 सीटों के जीतने का अनुमान जाहिर किया गया है। जबकि इंडिया गठबंधन को 125 सीटें मिलेगी। वहीं अन्य के खाते में 47 सीटें होगी। ऐसे में जानिए यूपी में कैसे नतीजों की संभावना हैं?

NewsX Exit Poll

जानिए क्या कहता है एग्जिट पोल?

उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में से भाजपा को 65 सीटें मिलती नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट जीतने की उम्मीद है। वहीं समाजवादी पार्टी को 10 सीटें मिल सकती हैं।

इसके अलावा भाजपा सहयोगी रालोद को 2 सीटें और अपना दल सोनवाल को 2 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बसपा को कोई भी सीट नहीं मिलने की उम्मीद है। ऐसे में एनडीए को 69 सीटें और इंडी को 11 सीटें मिलने की संभावना है।

News 24 Todays Chanakya Exit Poll

न्यूज 24 टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के अनुसार यूपी में एनडीए को 80 सीटों में से 68 सीटें मिल सकती हैं। जबकि इंडिया गठबंधन के खाते में 12 सीटें जाने की उम्मीद हैं। जबकि बसपा के हाथ खाली रह सकते हैं।

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को यूपी की 80 सीटों में से 67 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया गठबंधन को 10 सीटें और अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं।

जन की बात में भी NDA को बढ़त

जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए यूपी में 68 से 74 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, जबकि इंडिया गठबंधन 12 से 6 सीट अपने नाम कर सकता है। वहीं बसपा का खाता नहीं खुलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+