लोकसभा 2024: RSS-BJP का 19 को मेगा मंथन, सीएम योगी की मौजूदगी में ली जाएंगी बड़ी इनसाइट्स

RSS Uttar Pradesh News: देश में अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) को लेकर सभी दलों ने अपनी अपनी तैयारयां शुरू कर दी हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी के मद्देनजर लखनऊ में 19 सितंबर को एक समन्यव बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

योगी आदित्यनाथ

मंगलवार को लखनऊ में होगी समन्यवय बैठक

सूत्रों की माने तो आरएसएस के कई वरिष्ठ नेताओं और बीजेपी के बीच मंगलवार को समन्यव बैठक होगी जिसमें कई मुद्दों के साथ ही जमीन पर काम कर रहे अलग अलग संगठनों से जनता का फीडबैक लिया जाएगा। दूसरे सत्र में सीएम योगी भी इस समन्यव बैठक में भाग लेंगे जिसमें सरकार के मंत्रियों के कामकाज पर भी चर्चा हो सकती है।

मंत्रियों के काम काज पर रहेगी नजर

संघ के सूत्रों की माने तो इस बैठक में योगी मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को लेकर भी चर्चा हो सकती है। बताया जा रहा है कि संघ के पदाधिकारियों और योगी के बीच उन नामों पर भी मंथन हो सकता है जिन्हें चुनाव से पहले होने वाले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किए जाने की संभावना है।

कई मंत्रियों के कामकाज से खुश नहीं आरएसएस

आरएसएस और बीजेपी के बीच होने वाली अहम बैठक में योगी सरकार के मंत्रियों के कामकाज के बारे में फीडबैक लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि ऐसे कुछ मंत्री भी हैं जिनके कामकाज से आरएसएस खुश नहीं है लिहाजा ऐसे मंत्रियों पर आने वाले समय में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में गाज भी गिर सकती है।

बैठक में सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

जानकारी के मुताबिक संघ की यह बैठक देवा रोड पर स्थित बड़े होटल में किया जाएगा जिसमें संघ के सहकार्यवाह अरुण कुमार शामिल रहेंगे। बैठक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सेवा भारती, सहकार भारती जैसे कई समवैचारिक संगठनों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+