NTPC Blast : एनटीपीसी प्लांट के दौरे के बाद राहुल गांधी ने किया Tweet-न्यायिक जांच हो
रायबरेली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में एनटीपीसी में हुए हादसे पर दुख जताया है। गुजरात में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे राहुल गांधी इस हादसे में मारे गए लोगों को सांत्वना देने के लिए सूरत से रायबरेली पहुंचे, आपको बता दें कि एनटीपीसी प्लांट में हुए हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है जबकि 100 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। एक तरफ जहां राहुल गांधी ने यहां मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जाहिर की तो वहीं दूसरी तरफ सोनिया गांधी ने भी इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह लोगों से मिलने के लिए जाना चाहती हैं लेकिन अस्वस्थ्य होने की वजह से वह यहां नहीं जा पा रही हैं।

बड़ी बातें
- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने NTPC प्लांट का दौरा करने के बाद ट्वीट किया कि NTPC घटना के पीड़ितों का दर्द देखकर बहुत दुःख हुआ। उनके परिवारों को बेहतर मुआवजा और सरकारी नौकरी व घायलों को हर संभव मदद मिलनी चाहिए। श्रमिकों की मांग है कि लापरवाही की वजह से हुई इस दुर्घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

- राहुल ने NTPC प्लांट का भी दौरा किया। वहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री RK सिंह से भी मुलाकात की। राहुल के प्लांट पहुंचने से पहले मजदूरों ने गेट पर हंगामा करना शुरू कर दिया था। मजदूर लगातार NTPC मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं. अधिकारियों को प्लांट के अंदर जाने से रोका गया है।
- NTPC हादसे में मरने वालों के परिजनों को 20-20 लाख और घायलों को 10-10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान, ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने किया ऐलान
- हादसे के बाद 60 से ज्यादा मरीजों को लखनऊ के अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया है, जबकि तीन वरिष्ठ अधिकारियों को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली भेजा गया है
-

- हादसे की जगह का जायजा लेंगे राहुल गांधी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. सभी को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा. इसके अलावा जो लोग घायल हुए हैं उन्हें 50 हजार रुपए का मुआवजा मिलेगा.
-

- NTPC प्लांट के बाहर मजदूरों का हंगामा, थोड़ी देर में पहुंचेंगे राहुल गांधी
- ऊंचाहार बॉयलर हादसे में मरने वालों की तादाद बढ़ रही है
- मरने वालों का आंकड़ा 26 तक पहुंच गया है, जबकि 100 लोग घायल हुए हैं
- एनटीपीसी के 3 एजीएम संजीव शर्मा, प्रभात श्रीवास्तव और मिश्रीराम भी हादसे में घायल हुए हैं. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात दौरे को बीच में छोड़ हादसे के पीड़ितों से मिलने के लिए रायबरेली पहुंचे हैं
- राहुल गांधी ने सबसे पहले पोस्टमार्टम हाउस का दौरा किया, इसके बाद वह सीधा जिला अस्पताल पहुंचे. हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 3 लोगों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एयरपोर्ट भेजा जा रहा है. लखनऊ पुलिस ग्रीन कॉरिडोर बनाने का काम कर रही है, वहां से उन्हें सीधा दिल्ली रेफर किया जाएगा
- राहुल गांधी थोड़ी देर में NTPC पहुंचने वाले हैं, लेकिन उससे पहले मजदूरों ने गेट पर हंगामा करना शुरू कर दिया है. मजदूर लगातार NTPC मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं. अधिकारियों को प्लांट के अंदर जाने से रोका गया है
- हादसे के बाद 60 से ज्यादा मरीजों को लखनऊ के अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया है, जबकि तीन वरिष्ठ अधिकारियों को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली भेजा गया है. साथ ही एनडीआरएफ की टीम मौके पहुंच गई है. अधिकारियों ने बताया कि एनटीपीसी ने धमाके के कारणों का पता लगाने के लिये जांच शुरू कर दी है.
- RK सिंह भी रायबरेली रवाना
- केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह भी रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं. आरके सिंह NTPC के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और हादसे का मुआयना करेंगे.
- 2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों के लिये दो लाख रूपये, जबकि गंभीर रूप से घायलों के लिये 50,000 रूपये के मुआवजे का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार ने बताया, जिला प्रशासन ने 20 लोगों के मरने की पुष्टि की है. प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने कहा, गंभीर रूप से झुलसे 22 लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है. 15 अन्य लोगों का रायबरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा है.
- गर्म गैस और भाप से मरे लोग
- उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि हादसे में 90-100 लोग घायल हुए हैं. रायबरेली जिले की ऊंचाहार तहसील राजधानी लखनऊ से 110 किलोमीटर दूर है. एक बयान में एनटीपीसी ने कहा कि उसके ऊंचाहार संयंत्र की छह नंबर इकाई में शाम करीब साढ़े तीन बजे 20 मीटर की ऊंचाई पर अचानक असामान्य आवाज आई. सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम ने कहा कि दो नंबर कोने में एक जगह थी जहां से निकली गर्म गैस और भाप ने वहां आसपास के इलाके में काम कर रहे लोगों को प्रभावित किया.
- एनटीपीसी ने अपने बयान में कहा कि करीब 80 लोगों को संयंत्र में बने अस्पताल में ले जाया गया जहां से अधिकतर लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति गहरे शोक का इजहार किया. सिंह ने बताया कि उन्होंने एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है.
- मॉरीशस के दौरे पर हैं मुख्यमंत्री योगी
- एडीजी कुमार ने कहा कि सभी उपलब्ध एंबुलेंसों को सेवा में लगाया गया और अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान की कमान संभाल रहे हैं. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर मॉरीशस में हैं. उन्होंने अधिकारियों को सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री के साथ यात्रा पर गये प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ऊंचाहार की घटना का संज्ञान लिया है और प्रमुख सचिव गृह से सुनिश्चित करने को कहा है कि राहत और बचाव के सभी आवश्यक कदम उठाये जायें.
- राहत और बचाव के लिए पहुंची NDRF टीम
- अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है. गंभीर रूप से घायलों को पचास-पचास हजार रुपये और अन्य घायलों को पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये आर्थिक मदद का ऐलान किया है. एक अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव अभियान के लिए लखनऊ से ऊंचाहार के लिए रवाना हो गयी है.
- हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया दुख
- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है. इस बीच उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने ऊंचाहार हादसे में अनेक लोगों के मारे जाने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है. राजभवन के एक प्रवक्ता के मुताबिक राज्यपाल ने हादसे को दु:खद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
- जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि उपलब्ध सभी एंबुलेंस राहत एवं बचाव कार्य में लगायी गयी हैं. रायबरेली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डी के सिंह दस डॉक्टरों की टीम के साथ मौके पर हैं ताकि घायलों का तत्काल उपचार किया जा सके. सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को लखन के केजीएमयू अस्पताल एवं सिविल अस्पताल ले जाने के इंतजाम कर दिये गये हैं.
- एनटीपीसी प्लांट में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करने के लिए पहुंचे
- शवग्रह पर पहुंचकर भी लोगों से मुलाकात की
- रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी
- राहुल गांधी मौजूदा समय में गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तीन दिन की यात्रा पर हैं, वह यहां नवसर्जन यात्रा में शामिल हैं। लेकिन इस यात्रा के बीच जिस तरह से रायबरेली में एनटीपीसी प्लांट हादसा हुआ है उसे देखते हुए आज राहुल गांधी रायबरेली जाएंगे। सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में हुए इस हादसे में सोनिया गांधी का प्रतिनिधित्व करने के लिए राहुल यहां जाएंगे। राहुल गांधी ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि एनटीपीसी के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की वजह वह आज सुबह रायबरेली जाएंगे। इसके बाद वह वापस गुजरात के नवसर्जन यात्रा में शामिल होने के लिए दोपहर में गुजरात पहुंचेंगे।
- गौरतलब है कि बीती रात रायबरेली के NTPC प्लांट का बॉयलर फट गया, 6 नम्बर यूनिट में बॉयलर फटने से हुए इस हादसे में अब तक 18 लोगों की लाशें निकाली जा चुकी हैं, लेकिन मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राय बरेली के सीएमओ ने 26 मौतों की पुष्टि की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एनटीपीसी में बॉयलर फटने से मरने वाले लोगों के परिजनों को दो लाख, गंभीर रूप से जख्मियों को 50 हजार और घायलों को 25 हजार रुपए की मदद का ऐलान किया है।
- इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी अपने कुत्ते की प्लेट में कराते हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नाश्ता: अनिल विज












Click it and Unblock the Notifications