Bankipur Assembly Bypoll: बांकीपुर में प्रशांत किशोर के खिलाफ कौन? BJP के इन 3 बड़े नामों पर चर्चा तेज

Bankipur Assembly Bypoll: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव अब पूरी तरह हाई-प्रोफाइल मुकाबले में बदल गया है। जनसुराज ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद अब सबसे बड़ा सवाल बीजेपी के उम्मीदवार को लेकर है।

यह सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ रही है और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई है। ऐसे में बीजेपी के लिए यह सिर्फ सीट बचाने का नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक ताकत साबित करने का भी चुनाव होगा। पार्टी के भीतर तीन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है।

Bankipur Assembly Bypoll

Prashant Kishor Bankipur: प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने से मुकाबला हुआ हाई-प्रोफाइल

जनसुराज ने साफ कर दिया है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर ही पार्टी के उम्मीदवार होंगे। उनके चुनाव लड़ने से इस सीट पर पूरे बिहार की नजर टिक गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह चुनाव सिर्फ एक विधानसभा सीट का नहीं, बल्कि जनसुराज की राजनीतिक ताकत और बीजेपी के संगठन की परीक्षा भी होगा। इसलिए सभी दल इस चुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई मान रहे हैं।

ये भी पढे़ं: Bankipur Bypoll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से जीतने के कितने चांस, कांग्रेस-RJD के समर्थन से पलटेगा समीकरण?

BJP Bankipur Candidate: बीजेपी के लिए क्यों प्रतिष्ठा का सवाल है बांकीपुर?

बांकीपुर सीट को बीजेपी का पारंपरिक गढ़ माना जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस सीट से कई बार विधायक रह चुके हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई और अब उपचुनाव हो रहा है। ऐसे में बीजेपी किसी भी कीमत पर इस सीट को अपने पास बनाए रखना चाहेगी। पार्टी ऐसा उम्मीदवार उतारना चाहती है जो संगठन के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी मजबूत पकड़ रखता हो।

अजय आलोक का नाम सबसे मजबूत दावेदार

बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों में राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक (Ajay Alok Bankipur bypoll) का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वे कायस्थ समाज से आते हैं और बांकीपुर में इस समाज का अच्छा प्रभाव माना जाता है। डॉक्टर के रूप में उनकी अलग पहचान है और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में भी वे लगातार सक्रिय रहे हैं। संगठन में उनकी भूमिका और राजनीतिक अनुभव उन्हें मजबूत दावेदार बनाता है।

अजीत कुमार लाली भी दौड़ में शामिल

दूसरे प्रमुख दावेदार के रूप में अजीत कुमार लाली (Ajit Kumar Lali Bankipur) का नाम चर्चा में है। वे पटना नगर में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हैं और करीब तीन दशक से संगठन में सक्रिय हैं। उन्हें नितिन नवीन का करीबी माना जाता है। क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी उन्हें भी टिकट देने पर विचार कर सकती है। वैश्य समाज से आने के कारण वे सामाजिक समीकरणों में भी फिट बैठते हैं।

ये भी पढे़ं: Bihar Monsoon Session: 20 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र, इन 6 मुद्दों पर मचेगा रार

नील रतन घोष का नाम भी चर्चा में

बीजेपी के भीतर नील रतन घोष का नाम भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल बताया जा रहा है। वे लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं और नितिन नवीन के परिवार के करीबी माने जाते हैं। बंगाली कायस्थ समाज से आने वाले नील रतन घोष (Neel Ratan Ghosh Bankipur) पार्टी के पुराने और भरोसेमंद कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं। यदि बीजेपी अनुभव और संगठनात्मक मजबूती को प्राथमिकता देती है तो उनका नाम भी सामने आ सकता है।

अंतिम फैसला कब और किस आधार पर होगा?

बीजेपी ने अभी अपने उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। पार्टी नेतृत्व स्थानीय संगठन, जातीय समीकरण, जीत की संभावना और प्रशांत किशोर की चुनौती को ध्यान में रखकर फैसला करेगा। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की राय इस सीट पर काफी अहम होगी। अब सबकी नजर बीजेपी की घोषणा पर है, क्योंकि उसी के बाद बांकीपुर का चुनावी मुकाबला पूरी तरह स्पष्ट होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+