एक्ट्रेस सहित 2 भारतीय लड़कियों को डेट कर रहे जैकब बेथेल? कौन हैं इंग्लिश क्रिकेटर की दोनों रूमर्ड गर्लफ्रेंड?
Jacob Bethell: भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दबाव भरे मुकाबले में उनकी 76 रनों की नाबाद पारी ने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रदर्शन के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा का विषय बन गई।
मैदान पर बेहतरीन खेल दिखाने वाले बेथेल का नाम पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक भारतीय लड़की के साथ जोड़ा जा रहा है। वायरल पोस्ट और अलग-अलग दावों के चलते यह चर्चा तेजी से फैली, हालांकि अब तक इन दावों की किसी भी पक्ष ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

किसे बताया गया जैकब बेथेल की गर्लफ्रेंड?
हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और पोस्ट तेजी से वायरल होने लगीं। इन्हीं पोस्ट के आधार पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि जैकब बेथेल का नाम एक भारतीय लड़की के साथ जोड़ा जा रहा है। कई अकाउंट्स ने अलग-अलग नामों का जिक्र भी किया, जिसके बाद यह चर्चा और तेज हो गई। लड़की का नाम अंकिता पटेल बताया जाता है, जो सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं। उनके साथ बेथेल का फोटो वायरल हो गया था, अभी से कयास लगने लगे कि दोनों डेट कर रहे हैं। इसके अलावा जैकब के फोटो ऐक्ट्रेस आध्या आनंद के साथ भी सामने आए हैं, वहां से भी डेटिंग की अफवाहें सामने आई थीं और यह सब सीरीज के कुछ दिन पहले की बातें हैं।
हालांकि इन वायरल पोस्ट के समर्थन में कोई आधिकारिक बयान या विश्वसनीय पुष्टि सामने नहीं आई है। न तो जैकब बेथेल ने इस विषय पर कोई प्रतिक्रिया दी है और न ही अंकिता की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है। आध्या आनंद ने भी कोई बयान नहीं दिया।
जैकब बेथेल ने की रवि बिश्नोई की पिटाई
जैकब बेथेल ने भारत के पक्ष में जाता हुआ मुकाबला अपने बल्ले के दम पर अपनी तरफ खींच लिया। रवि बिश्नोई को शायद वह ओवर हमेशा याद रहेगा। दो फ्री हिट पर उन्होंने छक्के जमाए थे। बिश्नोई ने 17वां ओवर डाला और जैकब ने उसमें 29 रन उड़ाते हुए इंग्लैंड को मुकाबले में लाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद भारत को हार का सामना करना पड़ा, 190 के जवाब में इंग्लैंड ने 6 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications