VIDEO: कार की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत, कैमरे में कैद LIVE ACCIDENT
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक तेज रफ़्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार को सीधा किया और घायल ई रिक्शा चालक को अस्पताल ले गए लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। कार से हुए एक्सीडेंट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मामला कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाला राकेश कुमार ई रिक्शा चालक था। राकेश अपना रिक्शा लेकर जैसे ही शिव कटरा चौराहे पर पहुंचा वैसे ही पीछे से आई तेज रफ़्तार वैगनआर कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसको लोगों ने सीधा किया लेकिन इसी दौरान मौक़ा पाकर कार चालक मौके से भाग निकला। टक्कर लगने से ई रिक्शा चालक राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग जबतक उसको अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिस जगह पर एक्सीडेंट हुआ वंहा पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था जिसमे घटना का पूरा वीडियो रिकॉर्ड हो गया। बताया जा रहा है कि कार नाबालिग लड़का तल्हा हाशमी चला रहा था। पुलिस ने गाड़ी में बैठे उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी तल्हा हाशमी की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications