गौ तस्करों के पास से मिले केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के लेटरपैड, थानों की मुहरें

बरेली। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और उनके विभाग के अपर सचिव के लेटरपैड पर गोवंशीय पशुओं की तस्करी का सनसनीखेज मामल सामने आया है। गौ तस्करों के पास से मेनका गांधी जैसे हस्ताक्षर किए हुए लेटरपैड मिले हैं। इसके आलावा दो थानों की मोहरें भी बरामद हुई हैं। खबर यूपी के बरेली से है।

Letter Pad of Menka Gandhi recovered from Cow smugglers in Bareilly

सीएम योगी की सख्ती के बाद भी गोवंशीय पशुओं की तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पशु तस्कर गोवंशीय पशुओं की तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। बरेली के नबाबगंज में टाटा मैजिक वाहन में क्रूरतापूर्वक दो गोवंशीय पशुओं को ले जाया जा रहा था जिसकी सूचना विहिप के कार्यकर्ता को मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस और विहिप कार्यकर्ता ने पशु तस्कर को दबोच लिया।

Letter Pad of Menka Gandhi recovered from Cow smugglers in Bareilly

पशु तस्कर की जब तलाशी ली गई तो सभी हैरान रह गए। उसके पास से केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और उनके विभाग के अपर सचिव के लेटरपैड बरामद हुए। इसके आलावा शाहजहांपुर और बदायूं जिले के दो थानों की मोहरें भी बरामद हुईं। पुलिस ने गोवंशीय तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं तस्कर के पास से केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और उनके विभाग के अपर सचिव के लेटरपैड बरामद होने के बाद पीएफए (पीपुल्स फॉर एनिमल) की टीम पर सवाल खड़ा हो गया है कि कहीं पीएफए कार्यकर्ता की मिलीभगत से गोवंशीय पशुओ की तस्करी तो नहीं हो रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+