बेटे की अर्जी नहीं आई काम, LDA ने गायत्री प्रजापति की अवैध बिल्डिंग गिराई
लखनऊ हाईकोर्ट के आदेश के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने आज सपा सरकार के विवादित मंत्री एवं गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति के लखनऊ सालेहनगर स्थित अवैध बिल्डिंग को ढहा दिया है।
अमेठी। लखनऊ हाईकोर्ट के आदेश के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने आज सपा सरकार के विवादित मंत्री एवं गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति के लखनऊ सालेहनगर स्थित अवैध बिल्डिंग को ढहा दिया है। ढहाई गई बिल्डिंग का गायत्री प्रजापति ने आवासीय नक्शा पास कराया था लेकिन बाद में अपने पद की हनक दिखाते हुए उन्होंने व्यावसायिक निर्माण करा लिया था।

बता दें कि पूर्व की सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति का यह अवैध निर्माण सालेहनगर तिराहे पर स्थित था जिस पर गायत्री प्रजापति का अवैध कॉम्प्लेक्स बना हुआ था। एलडीए ने मानकों के विपरीत बने इस कॉम्प्लेक्स को तोड़ने के लिए अप्रैल में ही आदेश जारी किया था। इस क्रम में 14 जून बुधवार को अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने के आदेश थे। लेकिन तभी गायत्री के बेटे ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी थी, इस कारण बुलडोजर नही चल सका। लेकिन 15 जून को हाईकोर्ट ने गायत्री को राहत देने से इनकार कर दिया जिससे उन्हें कड़ा झटका लगा था।

अवैध निर्माण तोड़ने के दौरान एलडीए के संयुक्त सचिव, एसपी सिटी और जिला प्रशासन से एसीएम, पीएसी के साथ मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा वीसी प्रभु एन सिंह खुद एलडीए की टीम के साथ पोकलैंड मशीन लेकर मौके पर पहुंचे थे। अवैध निर्माण गिराने के दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।












Click it and Unblock the Notifications