Sanjeev Jeeva: लखनऊ कोर्ट में संजीव जीवा की हत्या के बाद का वीडियो आया सामने, वकीलों ने हत्यारे को जमकर पीटा

Lucknow court firing case: गैंगस्टर संजीव जीवा के हत्यारे को वकीलों ने लखनऊ कोर्ट में पुलिस सुरक्षा के बीच जमकर पीटा, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

Lucknow court firing case

Sanjeev Jeeva killer Video: उत्तर प्रदेश के लखनऊ सिविल कोर्ट में बुधवार को पेशी पर आए गैंगस्टर संजीव जीवा को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया था। हमलावर जिसका नाम विजय यादव बताया जा रहा है, वो वकील के भेष में कोर्ट पहुंचा था। उसने संजीव जीवा को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोली मारने के बाद रहे हमलावर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इतना ही नहीं हत्या के दिन बुधवार को वकीलों ने हत्यारोपी को पुलिस सुरक्षा के बीच जमकर पिटाई भी की, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी पुलिस सुरक्षा के बीच हत्यारे को ले जाया जा रहा है, और वकीलों की भीड़ उस पर टूट पड़ी। आरोपी की जमकर पिटाई की जा रही है। वकीलों की भीड़ उसको पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक जैसे ही संजीव जीवा बुधवार दोपहर 3:50-3:55 बजे के बीच कोर्ट में प्रवेश करने का प्रयास किया वैसे ही वकील के वेश में आए बदमाश ने उस पर फायरिंग की। उस फायरिंग के दौरान संजीव जीवा घायल हुआ, 2 पुलिस कांस्टेबल, एक महिला और उसके साथ आई उसकी 1.5 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। संजीव जीवा का उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस कांस्टेबल, महिला और उसकी बच्ची सब की हालत स्थिर हैं।

जीवा को 8 गोलियां मारी

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के मुताबिक गैंगस्टर संजीव उर्फ जीवा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक पता चलता है कि उस पर 8 गोलियां चलाई गई थीं। 6 गोलियां उनके सीने में और 2 उसके हाथ में लगीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+