सीतापुर के बाद अब लखनऊ में वकीलों ने मचाया उत्पात, थाने के अंदर पीटा गया युवक
लखनऊ। सीतापुर के बाद अब राजधानी लखनऊ वकीलों की गुंडई सामने आई है। आरोप है की अपने दो दर्जन से अधिक गुर्गों के साथ पहुंचे वकील ने थाने के अंदर वकील की शिकायत करने पहुंचे युवक को जमकर पीटा साथ ही पुलिस कर्मियों से गाली गलौज करने का आरोप लगा है। दरअसल थाना अलीगंज क्षेत्र के बड़ा चांदगंज में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई इस दौरान प्रदीप शर्मा और अभय प्रजापति को हॉस्टल के करीब 25 लड़कों ने जमकर पीटा।

थाने के अंदर पीटा गया युवक
बताया जा रहा है कि जब इसकी शिकायत लेकर पीड़ित थाने पहुंचा तो गुस्साए अधिवक्ता ने थाने के अंदर ही युवक कों दोबारा पीट दिया बीच बचाव में आई पुलिस से भी दो दर्जन से अधिक आपने गुर्गो के साथ पहुंचे अधिवक्ता ने अभद्रता की और थाने से फरार हो गए।

पूरा मामला थाना अलीगंज क्षेत्र का है जहां पर प्रदीप शर्मा और अभय कश्यप की हॉस्टल के करीब 25 लड़कों ने जमकर पिटाई की पिटाई करने के बाद लड़के फरार हो गए हैं। प्रदीप शर्मा और अभय कश्यप के जब परिजन थाने पहुंचे थाने पर आय अधिवक्ताओं ने परिजनों के और पुलिस कर्मियों के साथ थाने के अंदर धक्का-मुक्की के साथ गाली-गलौज किया।
आरोपी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि जिन लोगों ने थाने में मारपीट की है उनके साथ सख्त कार्यवाही की जाएगी । वहीं मामले को गंभीरता से लिया जाएगा जो लोग घटना में शामिल है उनको बख्शा नहीं जाएगा वहीं उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के वीडियो में नाम सामने आए हैं उनके ऊपर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- 'ठांय-ठांय' के बाद यूपी पुलिस का नया चेहरा, इस बार लोगों को दिए लाल गुलाब












Click it and Unblock the Notifications