मेरठ: मेयर सीट पर जीत के बाद जश्न मना रहे बसपाइयों पर पुलिस लाठीचार्ज

मेरठ। यूपी के मेरठ नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी कांता कर्दम को हराकर बसपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने जीत दर्ज की। 13 साल बाद भाजपा को इस सीट पर हार मिली है। इस जीत के बाद बसपाई जश्न में डूब गए। मतगणना स्थल पर भी वे जश्न मनाने लगे। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया जिसके बाद पुलिस ने लाठी भांजनी शुरू कर दी।

Lathicharge on BSP workers in Meerut after win in civic election

लाठीचार्ज की वजह से भगदड़ मच गई। इस बवाल के दौरान पथराव की भी घटना हुई है जिसमें कुछ लोगों को चोटें आई हैं। जब पुलिस से मामला नहीं संभला तो आरपीएफ के जवानों को बुलाया गया।

पुलिस अधिकारियो ने बताया कि जश्न के दौरान रंग फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि बवाल करने वालों पे मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जायेगी।

सुनीता वर्मा की जीत
मेरठ में हस्तिनापुर से पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा ने 15 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज करते हुए मेरठ नगर निगम पर कब्जा कर लिया है। आधिकारिक घोषणा होने के बाद बसपाई जश्न मनाने में जुट गए हैं। सुनीता वर्मा ने निकाय चुनाव में दो लाख से ज्यादा मत प्राप्त किए। ऐसे में बसपा ने मेरठ नगर निगम की इस प्रतिष्ठित सीट पर भाजपा को शिकस्त दे डाली। सुनीता वर्मा के जीतते ही बसपा और समर्थकों में जबरदस्त जश्न का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+