हरियाणा की वो लड़की जिसे शादी के पहले पसंद करते थे एसपी सुरेंद्र, करना चाहते थे शादी
कानपुर। कानपुर पूर्वी के एसपी रहे 2014 बैच के आईपीएस ऑफीसर सुरेंद्र दास का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते बीते बुधवार को जहर खा लिया था। लाख कोशिशों के बावजूद डॉ़क्टर उन्हें बचाने में नाकाम साबित हुए थे। जिसकी वजह से रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। एसपी सुरेंद्र का इलाज कानपुर के सर्वोदय नगर में स्थित रीजेंसी अस्पताल में किया गया था। इस दौरान उन्हें 5 दिन आईसीयू वार्ड में रखा गया था। उनकी मौत के बाद ऐसे कई राज हैं जो लोगों के सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से एक राज है मोनिका का।

कौन थी हरियाणा की लड़की मोनिका
बता दें कि एसपी सुरेंद्र दास साल 2014 बैच के आईएसएस अफसर थे। उन्हों बिना तैयार के आईपीएस की परीक्षा निकाल ली थी। आईपीएस बनने के बाद सुरेंद्र की शादी के लिए परिजनों ने युवती की तलाश शुरू की थी। इसके लिए उन्होंने मेट्रीमोनियल साइट का सहारा लिया था। इसके जरिए सबसे पहले उन्होंने हरियाणा की एक युवती मोनिका को पसंद किया था। दोनों में टेलीफोन पर बातचीत भी हुई थी।

परिवार नहीं हुआ राजी
सुरेंद्र ने घरवालों के साथ युवती को देखा था। सुरेंद्र को मोनिका पसंद थी लेकिन मां इंदू ने नापसंद कर दिया था। मां की इच्छा को ध्यान में रखकर सुरेंद्र ने मोनिका से शादी नहीं की थी। हालांकि एसपी सुरेंद्र ने कई बार इस बात का जिक्र किया था कि वे उनसे शादी करना चाहते थे और पसंद करते थे।

डॉक्टर रवीना से हुई शादी
हालांकि बाद में कानपुर के काकादेव की रहने वाली डॉक्टर रवीना से उनकी शादी की बातें शुरू हुई। रवीना को सुरेंद्र के परिवार वालों ने मेट्रीमोनियल वेबसाइट से ही पसंद किया था। शुरू में तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन शादी के बाद रवीना घरवीलों को नापसंद करने लगी। परिजनों का आरोप है कि रवीना सुरेंद्र को अपनी मां और घरवालों से बिल्कुल बात नहीं करने देती थी र बात करने पर कलह करती थी। परिवार और पत्नी के बीच पिस रहे सुरेंद्र दास ने अंत में मौत को गले लगा लिया।












Click it and Unblock the Notifications