UP: लश्कर-ए-तैयबा ने दी इस रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी, ऐसे होगी अब निगरानी

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ रेलवे स्टेश को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद रेलवे विभाग सर्तक हो गया है। विभाग ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को हाईटैक करने का निर्णय लिया है। इसलिए रेलवे स्टेशन पर अब डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे और आरपीएफ की एक टीम को रेलवे की सुरक्षा में लगाया जायेगा।

Lashkar-e-taiba warning of bobm blast at Hapur railway station

पांच दिन पहले पंजाब के फिरोजपुर के डीआरएम को पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन के कमांडर मौलाना अबू शैक के नाम से एक लेटर भेजा गया है। लेटर में हापुड़ समेत 14 रेलवे स्टेशनों को 6 जून को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद दिल्ली रेलवे मुख्यालय से संबंधित रेलवे स्टेशनों को हाईअलर्ट जारी किया गया था। धमकी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन सर्तक हो गया और बम निरोधक दस्ते के अलावा डॉग स्क्वायड निरंतर स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रहे हैं।

अब रेलवे और आरपीएफ के अधिकारियों ने सुरक्षा कड़ी करने की पहल शुरू कर दी है। अधिकारियों ने यहां पर सुरक्षा कड़ी करने के लिए स्टेशन परिसर के प्रवेश द्वारा डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। ताकि स्टेशन में प्रवेश करने वाले हर यात्री के बारे में अधिकारियों को पता लग सके। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों की मानें तो स्थानीय स्टेशन को मॉडल श्रेणी का दर्जा मिला हुआ है। यहां पर सुरक्षा के लिहाज से काफी कम व्यवस्था है। इसलिए अब सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+