Lakhpati didis in UP: यूपी में 30 "लखपति दीदी" तैयार करेगी योगी सरकार
यूपी में जल्द ही लखपति दीदी अभियान शुरू किया जाएगा। अधिकारियों की माने तो इसको लेकर शासन स्तर पर मंथन शुरू हो जाएगा।
Chief Minister Yogi Adityanath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से कहा था कि जल्द ही "लखपति दीदी" अभियान शुरू किया जाएगा और इसके तहत देश में दो करोड़ महिलाओं को "लखपति दीदी" बनाने का काम किया जाएगा। पीएम की मंशा के अनुरूप अब योगी सरकार ने अपनी कवायद शुरू कर दी है।

शासन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, '' प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को "लखपति दीदी" बनाने की बात कही थी। चूंकि यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है तो सबसे बड़ा अभियान भी यहीं चलाया जाएगा। इस अभियान को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।''
दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी लगभग 30 लाख ग्रामीण महिलाओं को सूक्ष्म कृषि उद्यमियों के रूप में तैयार करेगी। एक ऐसा कदम जिससे अगले तीन वर्षों में उनकी वार्षिक आय कम से कम 1 लाख रुपये तक बढ़ सकती है।
यह घटनाक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण के कुछ दिनों बाद आया है, जहां उन्होंने एसएचजी की सराहना की थी और कहा था कि उनका सपना 20 मिलियन "लखपति दीदी" बनाना है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अनुरूप यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए एक विस्तृत रोड मैप का मसौदा तैयार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, राज्य में लगभग 10 लाख महिला एसएचजी सदस्यों की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications